‘पंचायत 5’ का इंतजार होगा खत्म, रिलीज डेट का हुआ ऐलान, फुलेरा में बदली सत्ता के साथ अब होगा बनराकस का खेल

‘पंचायत 5’ का इंतजार होगा खत्म, रिलीज डेट का हुआ ऐलान, फुलेरा में बदली सत्ता के साथ अब होगा बनराकस का खेल


द वायरल फीवर (TVF) की पंचायत 5 का इंतजार फैंस के लिए खत्म हुआ. मेकर्स ने कॉमेडी-फैमिली ड्रामा सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. एक बार फिर दर्शकों को पंचायत सीजन 5 में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत कई कलाकार देखने को मिलेंगे. जहां वह अपने अपने आइकॉनिक किरदारों में नजर आएंगे.

18 नवंबर को मेकर्स ने पंचायत 5 का नया पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट का ऐलान किया. इस पोस्टर में पूर्व जितेंद्र, विकास, नीना गुप्ता समेत अन्य स्टारकास्ट नजर आ रही है.

मेकर्स ने ऐलान किया है कि पंचायत सीजन 5 का प्रीमियर 3 दिसंबर, 2026 को होगा. एक बार फिर दर्शकों को फुलेरा के जाने-पहचाने गांव और सबके चहेते सचिव जी की दुनिया में लौटने का मौका मिलेगा. कहानी में नए प्रधान और नेतानगरी देखने को मिलेगी. इस बार फिर दर्शकों को इसके दिलचस्प किरदारों, गांव की आपसी उठापटक और हल्के-फुल्के हास्य, भावुक पलों और स्थानीय राजनीति का खास मेल देखने को मिलेगा.

पंचायत 5 की रिलीज डेट, ओटीटी प्लेटफॉर्म

पंचायत 5 का निर्माण द वायरल फीवर (TVF) ने किया है. दीपक कुमार मिश्रा इसके निर्देशक हैं, जबकि सीरीज़ की रचना दीपक कुमार मिश्रा, चंदन कुमार और अरुणाभ कुमार ने की है. इस सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैसल मलिक, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक समेत पूरी कलाकारों की टोली नजर आएगी. 3 दिसंबर से एक बार फिर इसके नए सीजन को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर भारत समेत दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में देख सकेंगे.

क्या होगा 5वें सीजन में खास
नए सीजन में ड्रामा, राजनीतिक खींचतान और उथल-पुथल का एक नया दौर देखने को मिलेगा. फुलेरा को एक नयामुखिया मिल गया है और अब हर किसी को यह जानने की उत्सुकता है कि नए प्रधानपति बनकर बनराकस ने क्या योजनाएं बनाई हैं. सवाल यह है कि क्या वह फुलेरा की तस्वीर बदल पाएगा या उसके वादे भी सिर्फ दिखावा साबित होंगे? सत्ता में बदलाव के साथ ही फुलेरा में नई प्रतिद्वंद्विता और बदलते समीकरण भी देखने को मिलेंगे.



Source link