क्या कम नींद और स्ट्रेस के कारण पड़ता है मिर्गी का दौरा, इस बात में कितनी सच्चाई, जानें एक्सपर्ट की राय

क्या कम नींद और स्ट्रेस के कारण पड़ता है मिर्गी का दौरा, इस बात में कितनी सच्चाई, जानें एक्सपर्ट की राय


Last Updated:

Stress Trigger Epileptic: मिर्गी दिमाग के तंत्रिका तंत्र में गड़बड़ी की बीमारी है. इसमें मरीज के शरीर में अचानक अकड़न या झटका लगने लगता है जिसकी वजह से मरीज अनियंत्रित हो जाता है और वह बेहोश हो जाता है. इसके कई कारण हैं. पर समाज में इसे अच्छा नहीं माना जाता है. हालांकि इसमें मरीज की कोई गलती नहीं होती. अब सवाल है कि क्या कम नींद और ज्यादा तनाव की वजह से क्या मिर्गी का दौरा पड़ता है. इस सवाल का जबाव जानने के लिए फोर्टिस अस्पताल, फरीदाबाद में न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. विनीत बंगा की इन बातों को जानना जरूरी है.

Zoom

किन चीजों से बढ़ती है मिर्गी का रिस्क. Photo:AI

Stress Trigger Epileptic:  मिर्गी की बीमारी दिमाग में तत्रिका तंत्र में गड़बड़ी के कारण होती है. इसमें दिमाग के अंदर की कोशिकाओं में इलेक्ट्रिक सिग्नल में अचानक रुकावट या असंतुलन होने लगता है. इस वजह से मरीज अचानक अजीब हरकतें करने लगता है. उसके शरीर में अकड़न होने लगती है और शरीर पर नियंत्रण कम होने लगता है. मरीज में कुछ समय के लिए भ्रम की स्थिति आ जाती है वह एकटक देखते रहता है. बांहों और पैरों को झटकने लगता है. वहीं पीड़ित व्यक्ति में डर और चिंता बढ़ जाती है जिससे वह चेतना भी खो सकता है. यह बीमारी पूरी तरह से दिमाग में कोशिकाओं की गड़बड़ियों से होती है लेकिन समाज में मिर्गी को लेकर कई तरह की गलत धारणाएं हैं. ऐसे में कई ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से मिर्गी के दौरा का रिस्क कई गुना बढ़ जाती है. फोर्टिस अस्पताल में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रोफेसर विनीत बांगा ने इसे लेकर कई नई बातें बताई है.

क्या कम नींद है कारण

डॉ. विनीत बांगा ने बताया कि सामान्य तौर पर भी मस्तिष्क की सामान्य गतिविधियों को बनाए रखने में नींद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. ऐसे में यदि आप देर रात तक जागते हैं, आपके सोने का समय नियत नहीं है, नाइट शिफ्ट करते हैं, सोते वक्त मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो इन सब से हेल्दी व्यक्ति के दिमाग का रिद्म बिगड़ेगा. इससे नींद का जो प्राकृतिक चक्र है वह बाधित हो जाएगा. ऐसे में जिन व्यक्ति को पहले से मिर्गी की समस्या है उनके लिए यह मामला ज्यादा खराब होगा. इसमें विद्युत तरंगें संवेदनशील हो जाएगी.

क्या तनाव भी मिर्गी को बढ़ा सकता

डॉ. विनीत बांगा ने बताया कि निश्चित रूप से तनाव भी मिर्गी के दोरे के रिस्क को बढ़ा सकता है. ज्यादा तनाव, एंग्जाइटी और भावनात्मक थकान मस्तिष्क की सामान्य कार्यप्रणाली को खराब करता है. तनाव के कारण तनाव वाला हार्मोन पूरे दिमाग को प्रभावित कर सकता है. जो लोग मिर्गी के साथ जी रहे हैं, उनके लिए दौरा पड़ने का रिस्क और बढ़ जाता है. वास्तव में तनाव का उच्च स्तर दौरे की गंभीरता को बढ़ा सकता है. यह उन लोगों में ज्यादा असर करता है जो मिर्गी की दवाई रेगुलर नहीं लेते और जिसमें नींद की गुणवत्ता सही नहीं होती.

ज्यादा स्क्रीन टाइम से भी खतरा

कंप्यूटर, स्मार्टफोन और टेलीविजन की स्क्रीन के सामने कई-कई घंटे बिताने से किसी व्यक्ति में मिर्गी का दौरा नहीं पड़ता लेकिन एक खास तरह के मिर्गी से पीड़ित मरीजों में ऐसा हो सकता है. डॉ. विनीत बांगा बताते हैं कि फोटोसेंसिटिव एपिलेप्सी से पीड़ित लोग कुछ खास दृश्य के प्रति अधिक संवेदनशील हो सकते हैं.वैसे स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग हेल्दी व्यक्ति की नींद में भी खलल डालते हैं. इसलिए मिर्गी के मरीजों में यह अप्रत्यक्ष रूप से असर करता है. इसलिए उन्हें चमकती हुई तस्वीरों या विजुअल्स के संपर्क में आने से बचना चाहिए. वहीं पर्याप्त रोशनी वाले माहौल में डिजिटल उपकरणों का उपयोग से परहेज करना चाहिए और नियमित अंतराल पर ब्रेक लेना चाहिए.

क्या करना चाहिए

डॉ. विनीत बांगा कहते हैं कि मिर्गी के मरीजों को सबसे पहले रेगुलर दवाई लेनी चाहिए. इसके बाद लाइफस्टाइल को सही करना चाहिए. पर्याप्त नींद लेनी चाहिए और तनाव से बचना चाहिए. हालांकि नींद की कमी, तनाव और स्क्रीन का उपयोग हर किसी में दौरे को बढ़ाए ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन जोखिम वाले लोगों के लिए हेल्दी दिनचर्या बनाए रखना और डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है.



Source link