Dharma Aastha : महाभारत का वो व्रत, जो दिलाता है चारों चातुर्मास का फल, राजाओं ने इसके लिए छोड़ दिए राजसी सुख

Dharma Aastha : महाभारत का वो व्रत, जो दिलाता है चारों चातुर्मास का फल, राजाओं ने इसके लिए छोड़ दिए राजसी सुख


होमताजा खबरधर्म

महाभारत का वो व्रत, जो दिलाता चारों चातुर्मास का फल, 20 नवंबर से हो रहा शुरू

Last Updated:

Panchak Vrat Remedy : कार्तिक मास के अंतिम पांच दिनों को ‘भीष्म पंचक’ या ‘विष्णु पंचक’ कहा जाता है. यह व्रत देवोत्थान एकादशी से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक रहता है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि पंचक हर महीने आते हैं, लेकिन साल के आखिरी महीने में आने वाले पंचक की बात ही अलग है. जो भी भक्त इन पांच दिनों में व्रत का पालन करता है, उसे तपस्या, आध्यात्मिक उन्नति और भगवान कृष्ण की भक्ति मिलती है. राजा अंबरीष ने इस व्रत के लिए अपने सारे राजसी सुखों का त्याग कर दिया था. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि यह व्रत गंगा पुत्र और राजा शांतनु के बेटे भीष्म को समर्पित है. महाभारत में कृष्ण ने कहा था कि इन पांच दिनों में भगवान हरि की पूजा करने वाले भक्तों को मैं शुद्ध भक्ति का वरदान दूंगा.

देहरादून. कार्तिक मास के अंतिम पांच दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माने जाते हैं. इन्हें ‘भीष्म पंचक’ या ‘विष्णु पंचक’ कहा जाता है. यह पांच दिवसीय व्रत देवोत्थान एकादशी (20 नवंबर) से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा पर खत्म होता है. जो भी भक्त इन पांच दिनों में व्रत का पालन करता है, उसे तपस्या, आध्यात्मिक उन्नति और भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय लोकल 18 से बताते हैं कि पंचक हर महीने आते हैं, लेकिन साल के आखिरी महीने में आने वाले पंचक विशेष होते हैं. इन्हें ‘भीष्म पंचक’ या ‘विष्णु पंचक’ कहा जाता है. यह पांच दिवसीय व्रत देवोत्थान एकादशी से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होता है. इससे जुड़ी धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त इन पांच दिनों में व्रत का पालन करता है, उसे तपस्या, आध्यात्मिक उन्नति और भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है.

जीवनपर्यंत पालन

पद्म पुराण में बताया गया है कि कार्तिक के अंतिम पांच दिनों का यह व्रत सबसे पहले ऋषि वशिष्ठ, भृगु और गर्ग ने किया था. राजा अंबरीष ने भी यह व्रत कर अपने सारे राजसी सुखों का त्याग कर दिया था. कहा जाता है कि भीष्म पंचक उपवास का पालन करने से व्यक्ति को चारों चातुर्मास उपवास का फल मिलता है. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि यह व्रत गंगा पुत्र और राजा शांतनु के पुत्र भीष्म को समर्पित है. वे कुरुवंश में राजा भरत के वंशज और पांडवों के ज्येष्ठ पितामह थे. महाभारत के अनुसार भीष्म ने कुरुवंश का सिंहासन त्यागकर आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा ली थी, जिसका उन्होंने जीवनपर्यंत पालन किया. युवा अवस्था में उन्हें पिता से इच्छा मृत्यु का वरदान मिला था.

बाणों की शैय्या पर उपदेश

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि पंचक व्रत की सबसे मार्मिक कथा महाभारत युद्ध के अंत से जुड़ी हुई है. जब गंगा पुत्र भीष्म सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा में बाणों की शैय्या पर लेटे थे और इसके बाद भगवान कृष्ण पांडवों के साथ उनके पास गए. युधिष्ठिर ने भीष्म पितामह से राज्य चलाने का उपदेश देने की प्रार्थना की. तब भीष्म ने पांच दिनों तक राजधर्म, वर्णधर्म और मोक्षधर्म का उपदेश दिया. उपदेश सुनकर कृष्ण बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि हे गंगा पुत्र, आपने कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा तक जो उपदेश दिया है, उससे मैं बहुत प्रसन्न हूं. इस कारण आपकी स्मृति में इन पांच दिनों में ‘भीष्म पंचक’ व्रत का प्रारंभ होगा. इन पांच दिनों में भगवान हरि की पूजा करने वाले भक्तों को मैं शुद्ध भक्ति का वरदान दूंगा.

पापों से मुक्ति

मान्यता है कि पांडवों के युद्ध जीतने के बाद भी पितामह भीष्म ने कृष्ण के सामने ही अपना शरीर त्यागना चाहा था और यह कृष्ण के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है. ज्योतिषाचार्य संजय के मुताबिक, पद्म पुराण कहता है कि जो व्यक्ति कार्तिक मास के अंतिम पांच दिनों में इस व्रत का पालन करता है, वह पापों से मुक्त होकर जीवन में अध्यात्म की प्राप्ति करता है.



Source link