मनीला में PM को ‘राम स्तुति’ सुनाने वाली हिमाचल की 5 साल की एलैना कौन है? मोदी बोले-कभी अयोध्या गए हो, पिता ने दिया जवाब

मनीला में PM को ‘राम स्तुति’ सुनाने वाली हिमाचल की 5 साल की एलैना कौन है? मोदी बोले-कभी अयोध्या गए हो, पिता ने दिया जवाब


Last Updated:

फिलीपींस की राजधानी मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी से हिमाचल प्रदेश के ऊना की रहने वाली पांच साल की बच्ची एलैना जसवाल ने राम स्तुति सुनाई, जिसे सुनकर पीएम गदगद हो गए. एलैना के पिता मनीला में नौकरी करते हैं और उन्होंने कोरियाई महिला से शादी की है.

Zoom

पीएम मोदी ने जब भारतीय सुमदाय से मुलाकात की तो उस दौरान रोहित और उनकी बेटी एलैना भी वहां पर मौजूद थी.

ऊना. पीएम नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में हुए आसियान शिखर सम्मेलन में शिरकत की. इस दौरान पीएम ने भारतीय समुदाय से मुलाकात की. इस दौरान हिमाचल प्रदेश की रहने वाली पांच साल की बेटी एलैना जसवाल ने मोदी को राम स्तुति ‘श्री रामचंद्र कृपालु भज मन’ सुनाई तो वह गदगद हो गए. पीएम ने इस दौरान एलिना और उनके पिता से सवाल भी किया.

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी के रोहित जसवाल मनीला में रहते हैं और वहां नौकरी करते हैं. पीएम मोदी ने जब भारतीय सुमदाय से मुलाकात की तो उस दौरान रोहित और उनकी बेटी एलैना भी वहां पर मौजूद थी. नन्ही बच्ची एलैना ने पीएम नरेन्द्र मोदी के सामने राम स्तुति ‘श्री रामचंद्र कृपालु भज मन’ सुनाया तो पीएम ने तारीफ करते हुए कहा-वाह. साथ ही पूछा कि क्या वह कभी अयोध्या गई? इस पर पिता रोहित जसवाल ने जबाव दिया कि वे जल्दी ही वहां जाएंगे.

बच्ची एलैना के राम स्तुति सुनाने और पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो प्रधानमंत्री ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया.

View this post on Instagram





Source link