Sarson Bhaji Chana Recipe: रातभर भिगोएं चना, सुबह बनाएं सरसों भाजी की देसी सब्जी, बस्तर की ठंड का खास जायका

Sarson Bhaji Chana Recipe: रातभर भिगोएं चना, सुबह बनाएं सरसों भाजी की देसी सब्जी, बस्तर की ठंड का खास जायका


Last Updated:

Sarson Bhaji Chana Recipe: बस्तर में ठंड के मौसम में सरसों भाजी और देसी चना की स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है. यह रेसिपी कम मसालों के साथ आसानी से तैयार हो जाती है.

Sarson Bhaji Chana Recipe: बस्तर में ठंड के मौसम में सरसों भाजी और देसी चना की सब्जी बहुत पसंद की जाती है. यह रेसिपी कम मसालों के साथ बेहद कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद में लाजवाब होती है. बस्तर में ठंड के मौसम में बाजार में सरसों भाजी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होती है. स्थानीय लोग इस पारंपरिक सब्जी को देसी चना के साथ बेहद चाव से बनाते और खाते हैं. ठंड के दिनों में बस्तर के लोग पेज के साथ सरसों भाजी और देसी चना से बनी इस स्वादिष्ट सब्जी का आनंद लेते हैं.

सरसों भाजी बनाने की जरूरी सामग्री
सरसों भाजी की इस रेसिपी के लिए 100 ग्राम सरसों भाजी, 50 ग्राम भीगा हुआ देसी चना, हल्दी पाउडर, नमक, एक कटी हुई प्याज, दो हरी मिर्च और दो टमाटर की आवश्यकता होती है. देसी चना को बनाने के लिए रातभर भिगोकर रखा जाता है, ताकि सुबह इसे भाजी में आसानी से मिलाया जा सके.

बनाने की विधि
सरसों भाजी की देसी सब्जी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गर्म किया जाता है और उसमें सरसों डालकर भूना जाता है. इसके बाद कटी हुई प्याज और मिर्च को सुनहरा होने तक भूना जाता है और फिर कटी हुई सरसों भाजी को मिलाया जाता है. थोड़ी देर बाद इसमें भीगा हुआ देसी चना, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर भूना जाता है.

सब्जी की पूरी प्रक्रिया
मसालों और भाजी के भुनने के बाद इसमें कटे हुए टमाटर डाले जाते हैं और सब्जी को अच्छी तरह पकाया जाता है. लगभग 20 मिनट तक पकने के बाद गैस से उतारकर इसे तैयार किया जाता है.

परोसने का तरीका
लगभग 20 मिनट में पककर तैयार होने वाली इस देसी सरसों भाजी और देसी चना की सब्जी को रोटी और चावल के साथ गरमागरम परोसा जा सकता है.



Source link