Last Updated:
गाने ‘वरुवाय’ को ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है. इस तमिल गाने ने इतिहास रच दिया है. ये ग्रैमी में नॉमिनेट होने वाला पहला तमिल गाना है. सिंगर और कंपोजर ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्हें शकीरा जैसी लीजेंड्स के साथ नॉमिनेट किया गया है.
तमिल गाने ने ग्रैमी नॉमिनेशन के साथ इतिहास रच दिया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम devanekambarammusic)
नई दिल्ली. भारतीय संगीत जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है जिसने सभी भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. तमिल भाषा के एक गाने ने अंतरराष्ट्रीय संगीत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स में अपनी जगह बना ली है. तमिल कवि और समाज सुधारक सुब्रमण्यम भारती की एक भक्ति कविता की आधुनिक प्रस्तुति ‘वरुवाय’ को 69वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला है. ‘वरुवाय’ ग्रैमी नॉमिनेशन हासिल करने वाला पहला तमिल गाना बन गया है.
इस उपलब्धि ने न सिर्फ तमिल संगीत, बल्कि इंडियन क्लासिकल म्यूजिक और भक्ति संगीत को भी वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है. गाने ‘वरुवाय’ को ‘बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है. इस गाने को भारतीय-अमेरिकी संगीतकार देवन एकंबरम ने कंपोज किया है, जबकि इसमें लोकप्रिय सिंगर सुभिक्षा रंगराजन ने अपनी आवाज दी है. सुभिक्षा को सुशा के नाम से भी जाना जाता है.
कंपोजर ने फैंस को दी गुड न्यूज
देवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की. उन्होंने तमिल संगीत में इतिहास रच दिया है. साथ ही भारतीय संगीत को नया आयाम दिया है. उन्होंने अपने पोस्ट में अपनी खुशी और गर्व साझा किया है. उनके पोस्ट में साफ झलक रहा है कि वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं.
तमिल गाने ने रचा इतिहास
वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘इस वक्त में किसी भी हाल में अपनी खुशी को कंट्रोल नहीं कर सकता हूं. मुझे मेरा पहला ग्रैमी नॉमिनेशन मिला है. आज तमिल म्यूजिक, कार्नेटिक म्यूजिक, भारतीयर के लिए बेहद खास दिन है. मैं यकीन नहीं कर सकता हूं कि शकीरा और बर्ना जैसे लीजेंड्स के साथ मेरा गाना नॉमिनेट हुआ है’.
तमिल गाने को मिला ग्रैमी नॉमिनेशन.
वो आगे लिखते हैं, ‘मैं 1998 से इंडिपेंडेंट तमिल म्यूजिक बना रहा हूं. इस दौरान मेरा हर प्रोजेक्ट मुझे कुछ नया करने और सीखने की दिशा में ले गया. संगीत के साथ मेरा यह 29 साल का सफर बेहद शानदार और संतोषजनक रहा है. हालांकि, आपमें से ज्यादातर लोग मुझे एक गायक के तौर पर जानते हैं, लेकिन मेरे अंदर मौजूद संगीतकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर सालों से ऐसे ही एक पल का इंतजार कर रहे थे. 16 नवंबर 2026 का दिन मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा, क्योंकि इसी दिन आखिरकार मेरे संगीत को पहचान मिली और मुझे ऑफिशियल तौर पर ग्रैमी नॉमिनेशन’.