CJI सूर्यकांत पर की थी टिप्पणी, SC ने वकील प्रवीण सिंघल को भेजा नोटिस
Last Updated:
CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वकील प्रवीण सिंघल को अवमानना नोटिस जारी किया है. अदालत इस मामले पर 8 जनवरी को सुनवाई करेगी. कोर्ट ने वकील को निजी तौर पर अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं.
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने वकील प्रवीण सिंघल को अवमानना नोटिस भेजा है. (पीटीआई)
सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले पर अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन लिया है. अदालत ने आरोपी वकील प्रवीण सिंघल के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी कर दिया है. कोर्ट अब इस मामले में 8 जनवरी को सुनवाई करेगा.
सुप्रीम कोर्ट ने वकील प्रवीण सिंघल को नोटिस जारी कर तलब किया है. नोटिस के अनुसार वकील को अगली सुनवाई के दौरान अदालत में यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं.
जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने अवमानना के नोटिस का आदेश दिया. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने अवमानना याचिका दायर की थी.
क्या था मामला?
बता दें कि सोमवार को एक जरूरी सुनवाई की मांग करते समय जब सिंघल को इंतजार करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने सीजेआई से कहा कि आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके लायक नहीं हैं. इसके बाद उन्हें अदालत कक्ष से बाहर निकाल दिया गया था.