रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी क्लीनिंग मशीनें, Eco Mode से आधा पानी खर्च होने का दावा, पानी की खपत 50% तक कम, जानिए कैसे

रिसाइकिल्ड प्लास्टिक से बनी क्लीनिंग मशीनें, Eco Mode से आधा पानी खर्च होने का दावा, पानी की खपत 50% तक कम, जानिए कैसे


होमफोटोदेश

पत्तियों से लेकर फर्श और गाड़ियों तक की सफाई, जानिए इन मशीनों की खासियत

Last Updated:

नोएडा में सफाई के लिए नई तकनीक वाली क्लीनिंग मशीनें चर्चा में हैं. इन मशीनों को बनाने में रिसाइकिल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के मुताबिक, Eco Mode पर चलाने से पानी की खपत करीब 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है. इसके अलावा बिजली, बैटरी और डिटर्जेंट की बचत में भी मदद मिल सकती है.

कंपनी ने ऐसी क्लीनिंग मशीनें तैयार की हैं, जिनमें रिसाइकिल्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर रोमिल टिक्कू के मुताबिक, इन मशीनों को कम से कम संसाधनों का इस्तेमाल करके बेहतर सफाई करने के उद्देश्य से बनाया गया है. भारत में तैयार की जा रही इन मशीनों में स्वीपर, स्क्रबर ड्रायर और प्रेशर वॉशर शामिल हैं.

इन मशीनों में Eco Mode का फीचर दिया गया है. रोमिल टिक्कू के मुताबिक, इस मोड पर मशीन चलाने से पानी की खपत करीब 50 प्रतिशत तक कम हो सकती है. कम पानी इस्तेमाल होने से बैटरी ज्यादा देर तक चल सकती है. इसके साथ ही बिजली और डिटर्जेंट की खपत में भी बचत हो सकती है.

कंपनी के पास मैन्युअल क्लीनिंग मशीनें भी हैं, जिनमें किसी तरह के ईंधन का इस्तेमाल नहीं होता. KM 70/20 स्वीपर पूरी तरह मैन्युअल तरीके से काम करता है. कंपनी के सीओओ मार्कस लिमबर्गर के मुताबिक, मशीनों की डिजाइन और संचालन में संसाधनों की बचत को प्राथमिकता दी गई है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

स्वीपर का इस्तेमाल बिल्डिंग के बाहर के कंपाउंड और खुले क्षेत्रों की सफाई के लिए किया जा सकता है. इसकी मदद से पत्तियों और दूसरे कचरे को साफ किया जाता है.

स्क्रबर ड्रायर फर्श पर जमी गंदगी को पहले स्क्रब करता है और फिर वैक्यूम की मदद से उसे साफ करता है. कंपनी के प्रोडक्ट मैनेजर के मुताबिक, पारंपरिक पोछे से सफाई करने पर गंदगी एक जगह से दूसरी जगह फैल सकती है, जबकि यह मशीन गंदगी को उसी जगह से हटाती है.

प्रेशर वॉशर का इस्तेमाल वाहन, दीवार और फर्श जैसी अलग-अलग सतहों की सफाई के लिए किया जा सकता है. इस तरह अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कंपनी ने कई तरह की क्लीनिंग मशीनें तैयार की हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link