Exclusive Interview: यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली थे, ट्रेनिंग की क्षमता 6 हजार से बढ़ाकर 60 हजार की, योगी ने बताया कैसे बदली तस्वीर?

Exclusive Interview: यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पद खाली थे, ट्रेनिंग की क्षमता 6 हजार से बढ़ाकर 60 हजार की, योगी ने बताया कैसे बदली तस्वीर?


Last Updated:

UP CM Yogi Adityanath Exclusive Interview: News18 के ‘राइजिंग भारत’ कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 2.30 लाख पुलिस भर्तियों, 32 हजार पदों पर नियुक्ति और एचसीएल में काम करने वाली युवतियों का ऐसा किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदेश की सत्ता संभालने के समय यूपी पुलिस में करीब डेढ़ लाख पद खाली थे, लेकिन भर्ती प्रक्रिया में कानूनी अड़चनें और ट्रेनिंग सेंटरों में सीटों की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई थी. सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में बदलाव किया और पुलिसकर्मियों को एक साथ ट्रेनिंग देने की क्षमता 6 हजार से बढ़ाकर 60 हजार तक पहुंचाई. 

Zoom

UP Police Recruitment 2026, CM Yogi Adityanath: राइजिंग भारत समिट में योगी आदित्‍यनाथ.

UP CM Yogi Adityanath Exclusive Interview: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस भर्ती से जुड़ा एक बड़ा सवाल हमेशा रहा है कि जब विभाग में हजारों पद खाली हों तो भर्ती की प्रक्रिया पूरी होने में इतनी देर क्यों लगती है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने News18 के ‘राइजिंग भारत’ कार्यक्रम में एडिटर-इन-चीफ व एमडी राहुल जोशी के साथ बातचीत में इसी सवाल का जवाब देते हुए पुलिस भर्ती से लेकर ट्रेनिंग व्यवस्था तक में हुए बदलावों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि 2017 में जब उनकी सरकार आई तब यूपी पुलिस में करीब डेढ़ लाख पद खाली थे. जब मैंने इस बारे में अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्‍होंने बताया कि मामला न्‍यायालय में विचाराधीन है.



Source link