सपा या इंडी गठबंधन में क्या कोई सुशासन देख सकता था: योगी आदित्यनाथ
Last Updated:
न्यूज18 राइजिंग भारत समिट में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में आज सुशासन है और सपा-कांग्रेस का गुंडाराज खत्म हो गया है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी.
‘क्या इंडी गठबंधन या सपा सरकार में ये सुशासन यूपी या किसी राज्य में कोई देख सकता था’: योगी आदित्यनाथ.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को न्यूज18 के राइजिंग भारत समिट में शामिल हुए. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले दिए अपने इंटरव्यू में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति से लेकर सत्ता की उपलब्धियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की. इस दौरान योगी ने यूपी में सुशासन की तस्वीर को साफ करते हुए पूछा कि क्या इंडी गठबंधन या सपा सरकार में ये सुशासन यूपी या किसी राज्य में कोई देख सकता था?
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. पीएम कहते हैं कि ये लोकतंत्र की जननी है. लोकतांत्रिक स्वरूप किन दलों का है अगर वो देखने जाएंगे तो केवल भाजपा उन दलो में हैं जिसका लोकतांत्रिक स्वरूप है.
आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर योगी ने कहा कि भाजपा अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओ को लेकर चुनाव में जाएगी. मैं पिछले साढे 9 वर्ष से यूपी में एक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहा हूं. आपने इन वर्षों में यूपी की बदलती तस्वीर को देखा है. लोगों के जीवन स्तर को बदलते देखा है. इनफ्रास्ट्रक्चर में वृद्धि को देखा है. बीजेपी के शासन में यूपी में अंतिम पायदान पर योजनाएं पहुंची हैं.रात में ड्यूटी कर के लौट रही अपनी बेटी को देखा है वो सड़क पर अब निडर चल रही है तो इसका कारण है हमारे पास मोदी जी का मार्गदर्शन है.
योगी ने कहा, ‘भाजपा का एक भी कार्यकर्ता कभी भी अपने किसी निजी कार्य के लिए किसी को बंधक नहीं बनाया. आज प्रदेश में सुशासन है. सपा कांग्रेस की अराजकता, उनका गुंडाराज, थाना, तहसीन और जिलों को बंधक बनाने, दंगा करने की घटनाएं अब खत्म हो चुका है. ये बीजेपी के कार्यकर्ताओं के दम पर सुनिश्चित हुआ.भाजपा का मत है कि उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण होना चाहिये. उसी लक्ष्य के साथ आज प्रदेश में सुशासन है. मैं कह सकता है भाजपा अपने सुशासन के बल पर आम लोगों के बीच जाएगी.’
उन्होंने कहा कि कोई संदेह नहीं भाजपा तीसरी बार उत्तर प्रदेश में पूर्ण प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी.
योगी ने कहा, विपक्षी कितना भी दुषप्रचार करें, विभाजन करें यूपी का हर व्यक्ति जानता है कि परिवारवाद और विभाजनकारी राजनीति ने यूपी को कमजोर किया था, कर्फ्यू और दंगा यूपी की पहचान बन चुके थे. तुष्टीकरण था, योजनाओं पर परिवारों का वर्चस्व था. यहां तक कि राजनीति का ही अपराधीकरण हो यह इनकी पहचान थी. हर थाने में इनके गुंडे थे.जो एलिजिबल नहीं थे उनको जबरन भर्ती करने का प्रयास किया गया. मुन्नाभाई जिसने परीक्षा ही नहीं दी उसको नियुक्ति पत्र दिया गया.
आज ये सब चीजें बदल गई हैं.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login