ऋषिकेष बस हादसे में शिमला शहर के राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी सुशील पंडित की भी मौत, 18 दिन बाद होनी थी बेटे की शादी

ऋषिकेष बस हादसे में शिमला शहर के राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी सुशील पंडित की भी मौत, 18 दिन बाद होनी थी बेटे की शादी


Last Updated:

Rishikesh Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेष बस हादसे में शिमला के गंज बाजार मंदिर के पुजारी सुशील पंडित का निधन हो गया है. इस दुर्घटना में कुल नौ लोगों की मौत हुई है और बेटे की शादी से पहले परिवार में मातम पसर गया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

साल 1995 से सुशील पंडित राधाकृष्णन कृष्ण सनातम धर्म मंदिर गंज बाजार में पुजारी रूप में सेवा दे रहे थे.

शिमला. उत्तराखंड के ऋषिकेष में 17 नवंबर को हुए बस हादसे में शिमला शहर के राधा कृष्ण  मंदिर के पुजारी सुशील पंडित की भी मौत हो गई. इस हादसे में कुल 9 लोग काल का ग्रास बने हैं और 26 लोग घायल हुए हैं. हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है.

जानकारी के अनुसार, मृतकों में शामिल शिमला के गंज बाजार में सुशील (55) पुत्र ब्रह्मानंद, निवासी गोपेश्वर, चमोली के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि चंद रोज बाद ही उनके बेटे की शादी थी, लेकिन अब परिवार में मातम पसर गया है. बताया जा रहा है कि साल 1995 से सुशील पंडित राधाकृष्णन कृष्ण सनातम धर्म मंदिर गंज बाजार में पुजारी रूप में सेवा दे रहे थे.

शिमला के भाजपा नेता और कार्यसमिति के सदस्य संजय सूद ने निधन पर दुख जताया. यह बस टिहरी जिले के गूलर पुल के पास पुल से नदी में गिर गई थी.

संदय सूद ने लिखा कि ऋषिकेश के पास दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में सुशील पंडित का स्वर्गवास समाज और मंदिर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं उनके प्रियजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.


शिमला की एक महिला ने सोशल मीडिय़ा पर लिखा कि सुशील  पंडित जी का देहांत हो गया है. परिवार के लिए यह अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक घटना है. महिला ने बताया कि पंडिज जी के बेटे की शादी 6 दिसंबर 2026 को होनी थी और पीड़ित जी ने बड़े स्नेह और आत्मीयता के साथ शादी का निमंत्रण भी दिया था.

महिला ने जताया दुख

एक अन्य महिला ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्य पुजारी आदरणीय पंडित सुशील जी का सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है. हमारे अच्छे पड़ोसी और नेक इंसान और विद्वान ब्राह्मण के रूप में हमारे बीच रहे. उनके जाने से मन बहुत व्यथित है. ईश्वर से प्रार्थना है कि ठाकुर जी  इनकी  पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.



Source link