फ्लिपकार्ट की दिवाली सेल भले ही खत्म हो गई हो, लेकिन टीवी खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के पास अभी भी एक अच्छा मौका है. .यहां पर TCL के 2026 मॉडल वाले QLED Google TV पर बैंक ऑफर के साथ भारी बचत मिल रही है. खास बात यह है कि 55 इंच और 65 इंच दोनों स्क्रीन साइज में टीवी खरीदने का विकल्प है.
सही बैंक कार्ड होने पर 65 इंच वाले मॉडल की कीमत करीब ₹40,640 और 55 इंच वाले मॉडल की कीमत ₹31,640 तक पहुंच सकती है.
TCL 65 इंच QLED TV की कीमत और ऑफर
TCL 65T6D 65-inch QLED UHD Smart Google TV (2026 Edition) फ्लिपकार्ट पर ₹58,990 में लिस्ट है. इस टीवी पर PNB के क्रेडिट कार्ड से ₹18,350 तक का कैशबैक मिल रहा है. इस ऑफर के बाद टीवी की कीमत करीब ₹40,640 रह जाती है.
वहीं, फ्लिपकार्ट Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ₹16,250 तक की छूट मिल सकती है. अगर आपके पास इनमें से कोई कार्ड नहीं है, तो चुनिंदा UPI ऐप या डेबिट और क्रेडिट कार्ड ऑफर के जरिए ₹14,000 तक की बचत का विकल्प भी दिया जा रहा है.
TCL 55 इंच QLED TV पर कितनी बचत?
कम स्क्रीन साइज वाला मॉडल खरीदना चाहते हैं, तो TCL 55T6D QLED 4K Smart Google TV (2026) भी देख सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत ₹41,990 है.
इस मॉडल पर PNB क्रेडिट कार्ड से ₹10,350 तक का कैशबैक मिल रहा है. इसके बाद टीवी की प्रभावी कीमत करीब ₹31,640 रह जाती है. फ्लिपकार्ट Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹9,700 तक का कैशबैक दिया जा रहा है. इसके अलावा, चुनिंदा UPI ऐप के जरिए ₹14,000 तक की छूट का ऑफर भी लिस्ट किया गया है.
ध्यान रहे कि इन ऑफर्स की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं. फ्लिपकार्ट की ओर से एक्सट्रा प्रोसेसिंग फीस भी लगाई जा सकती है, इसलिए पेमेंट करने से पहले फाइनल कीमत जरूर चेक कर लें.
TCL T6D QLED TV के फीचर्स
TCL के इन दोनों टीवी में 4K रेजोल्यूशन वाला QLED HVA पैनल दिया गया है. इसकी स्क्रीन 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है और इसमें HDR10+ के साथ Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक, पैनल 93 प्रतिशत तक DCI-P3 कलर गैमट कवर करता है और इसकी ब्राइटनेस 350 निट्स तक है.
बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इनमें AiPQ प्रोसेसर दिया गया है. हालांकि, 65 इंच वाले मॉडल में 120Hz VRR का अतिरिक्त सपोर्ट भी मिलता है.
दोनों टीवी Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं. इनमें 2GB RAM और 16GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. साउंड के लिए 28W के स्पीकर मिलते हैं, जो Dolby Atmos और DTS-X वर्चुअलाइज्ड 3D साउंड सपोर्ट करते हैं. कंपनी इन दोनों मॉडल के साथ दो साल की वारंटी भी दे रही है.