Last Updated:
हिमाचल प्रदेश के मंडी में पुलिस ने 24 साल के चिट्टा तस्कर यतिन कपूर की करीब 57 लाख रुपये की संपत्ति सीज की है. आरोपी ने तस्करी से थार और मकान बनाया था.
मंडी पुलिस के अनुसार, आरोपी की करीब 57 लाख 92 हजार 70 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है.
मंडी. हिमाचल प्रदेश में 24 साल के चिट्टा तस्कर की लाखों रुपये की संपति को पुलिस ने सीज किया है. मंडी पुलिस ने यह कार्रवाई की है. इसी आरोपी की पहचान पुरानी मंडी के 24 वर्षीय तस्कर यतिन कपूर (यशपाल) उर्फ गोली के रूप में हुई है. आरोपी ने चिट्टे की तस्करी से थार और आलिशान मकान खड़ा किया था.
मंडी पुलिस के अनुसार, आरोपी की करीब 57 लाख 92 हजार 70 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी खुद नशा नहीं करता था, लेकिन चिट्टे की सप्लाई करता था. छोटी उम्र में अमीर बनने की चाहत में 24 साल का यतिन चिट्टा तस्कर बन गया और काली कमाई से थार और पुरानी मंडी में तीन कमरों का मकान बनाया. पुलिस ने 2025 में छह ग्राम चिट्टा बरामद किया था और फिर जब बैकवर्ड लिंक की जांच की तो यतिन का नाम सामने आया. पुलिस ने संपत्ति फ्रीजिंग के लिए सक्षम प्राधिकारी और प्रशासक, नई दिल्ली के पास अपील की और फिर वहां से आदेश के बाद कार्रवाई की.
एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के वित्तीय लेन देन की जांच की गई और बैंक खातों, वाहन के कागजों, मकान के दस्तावेज से पता चला कि नशा बेचकर पैसा कमाया गया. जांच में साफ हो गया कि यतिन के पास आय का कोई वैध साधन नहीं था. जांच के दौरान नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर लगभग 57 लाख 92 हजार 70 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई.
आरोपी ने चिट्टे की तस्करी से थार और आलिशान मकान खड़ा किया था.
- थार वाहन, जिसकी कीमत ₹23,92,070/- आंकी गई.
- पुरानी मण्डी में तीन कमरों का सेट, जिसकी कीमत ₹34,00,000/- आंकी गई.
एसपी विनोद कुमार का कहना है कि नशा तस्करी को बख्सा नहीं जाएगा और संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कारर्वाई की जाएगी. मंडी पुलिस का स्पष्ट है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति को भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा.