22 नवंबर से इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, तुला राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र

22 नवंबर से इन 3 राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, तुला राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र


होमताजा खबरधर्म

22 नवंबर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, तुला राशि में प्रवेश करेंगे शुक्र

Last Updated:

Shukra Gochar 2026: शुक्र 22 नवंबर 2026 को अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है. हालांकि तीन राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है.

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, धन, वैभव, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना गया है. कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति व्यक्ति को ऐश्वर्य और बेहतर जीवनशैली प्रदान करने वाली मानी जाती है. साल 2026 में 22 नवंबर को शुक्रदेव अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का यह गोचर ज्योतिषीय लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि अपनी ही राशि में होने से शुक्र की स्थिति मजबूत होगी.

इस गोचर का असर सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिल सकता है. हालांकि तीन राशि वालों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. इन राशियों के जातकों को नौकरी में नए अवसर, पदोन्नति और व्यापार में मुनाफा मिलने के योग बन सकते हैं. साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार और पारिवारिक जीवन में खुशहाली आने की संभावना है. आइए जानते हैं उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज से कि शुक्र का यह राशि परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए क्या शुभ संकेत लेकर आ रहा है.

इन तीन राशियों को होगा लाभ
कर्क- शुक्र का यह गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए कई लिहाज से लाभकारी साबित हो सकता है. इस दौरान घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा और खुशियों के नए अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलने के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा. व्यापारियों को नई योजनाओं से अच्छा मुनाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ेगी. मकान, वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने की संभावना है.

तुला- शुक्र का गोचर तुला राशि में होने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आपका आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है. धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि सुख-सुविधाओं और विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम, सामंजस्य और खुशियां बढ़ने के योग हैं.

मकर- शुक्र का राशि परिवर्तन मकर राशि के जातकों के लिए करियर और आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. लंबे समय से नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है. व्यापारियों के लिए नए सौदे और संपर्क लाभदायक रहेंगे. आमदनी बढ़ने के योग बनेंगे. पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने और कार्यक्षेत्र में मेहनत का उचित फल मिलने के संकेत हैं.



Source link