Devuthani Ekadashi Kab Hai 2026: देवउठनी एकादशी कब है, 20 या 21 नवंबर? किस दिन व्रत रखना सही, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय

Devuthani Ekadashi Kab Hai 2026: देवउठनी एकादशी कब है, 20 या 21 नवंबर? किस दिन व्रत रखना सही, जानें तारीख, मुहूर्त, पारण समय


Devuthani Ekadashi Kab Hai 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को है या 21 नवंबर को? इसका सही जवाब जानने के लिए आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि देवउठनी एकादशी किस तिथि को पड़ती है और इस साल उसका सही समय कब से कब तक है. आपको बताएं कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है, इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से बाहर आते हैं और चातुर्मास खत्म होता है. इस दिन से सभी देव जागृत अवस्था में आ जाते हैं, मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त प्राप्त होने लगते हैं. इस वजह से देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है. इस बार देवउठनी एकादशी की तिथि दोनों दिन 21 और 22 नवंबर को है.

देवउठनी एकादशी, 21 या 22 नवंबर?

पंचांग से देखा जाए तो इस बार 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से का​र्तिक शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ होगा और 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समापन होगा. एकादशी व्रत के लिए उदयातिथि की मान्यता है, लेकिन दोनों ही दिन उदयातिथि नहीं मिल रही है.

ऐसे में अब हमें ये देखना है ​कि हरि वासर कब खत्म हो रहा है क्योंकि हरि वासर के खत्म होने के बाद ही पारण करते हैं. हरि वासर 21 नवंबर को 12:07 पी एम पर खत्म होगा. इस आधार पर देखा जाए तो देवउठनी एकादशी व्रत 20 नवंबर और 21 नवंबर दो दिन है. इसमे 20 नवंबर को गृहस्थ लोग व्रत रखेंगे और 21 नवंबर को वैष्णव लोग व्रत रखेंगे. 21 नवंबर को तुलसी विवाह भी है.

देवउठनी एकादशी मुहूर्त 2026

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी की पूजा का मुहूर्त सुबह 06:48 ए एम से लेकर सुबह 10:47 ए एम तक है, वहीं 21 नवंबर को पूजा सुबह 08:08 ए एम से 09:28 ए एम के बीच कर सकते हैं, उस समय शुभ-उत्तम मुहूर्त है.

20 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त 05:01 ए एम से 05:54 ए एम तक रहेगा, जबकि अभिजीत मुहूर्त 11:45 ए एम से दोपहर 12:28 पी एम तक है. 21 नवंबर को ब्रह्म मुहूर्त 05:01 ए एम से 05:55 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त 11:46 ए एम से 12:28 पी एम तक रहेगा.

2 शुभ योग में देवउठनी एकादशी

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन रवि योग बना हुआ है, जो पूरे दिन रहेगा. गृहस्थ लोग रवि योग देवउठनी एकादशी व्रत और पूजा करेंगे, वहीं 21 नवंबर को सिद्धि योग में देवउठनी एकादशी की पूजा और उपवास है. हालांकि 21 नवंबर को भी रवि योग होगा, लेकिन केवल 3 मिनट के लिए ही. रवि योग सुबह 06:48 बजे से 06:50 बजे तक ही रहेगा.

देवउठनी एकादशी पर अग्नि पंचक और भद्रा भी

भद्रा 20 नवंबर को शाम में लगेगी, जो शाम 07:00 पी एम से शुरू होकर अगले दिन 21 नवंबर को सुबह 06:31 ए एम तक है. इस भद्रा का वास मृत्यु लोक यानि धरती पर ही है. इस समय में आप कोई शुभ या नया काम न करें, वरना उसमें व्यवधान आ सकता है.

देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय 2026

21 नवंबर को व्रत का पारण का समय दोपहर में 01:11 पी एम से 03:18 पी एम के बीच है. वहीं 22 नवंबर को व्रत का पारण सुबह 06:49 बजे से 08:56 बजे के बीच है.

देवउठनी एकादशी का महत्व

  1. देवउठनी एकादशी के दिन से चातुर्मास का समापन हो जाता है. चातुर्मास में मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है, जो देवउठनी एकादशी से खत्म हो जाती है.
  2. देवउठनी एकादशी या उसके अगले दिन तुलसी विवाह का आयोजन होता है, जिसमें भगवान शालिग्राम से तुलसी का विवाह कराया जाता है.
  3. देवउठनी एकादशी को व्रत और विष्णु पूजा करने से मोक्ष और पुण्य की प्राप्ति होती है.



Source link