‘मुझे इतना खास महसूस कराया…’, रणबीर कपूर ने कही ऐसी बात, सुनते ही खुशी से झूम उठीं ‘रामायण’ की कौशल्या

‘मुझे इतना खास महसूस कराया…’, रणबीर कपूर ने कही ऐसी बात, सुनते ही खुशी से झूम उठीं ‘रामायण’ की कौशल्या


Last Updated:


नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की शूटिंग के दौरान के कई किस्से अब सामने आ रहे हैं. ‘रामायण’ के सेट पर रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा किया कि फिल्म में कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा खुद को बेहद खास महसूस होने लगा था. इंदिरा ने रणबीर के साथ काम करने का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए ये बताया कि सुपरस्टार होने के बावजूद रणबीर कितने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए हैं. एक्ट्रेस ने उस खास पल का भी खुलासा किया, जब रणबीर ने खुद उनके साथ सेल्फी लेने की इच्छा जताई थी.

नई दिल्ली. फिल्म ‘रामायण’ में माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णा इन दिनों रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रही हैं. उन्होंने फिल्म के सेट से जुड़ा एक ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसने उनका दिल छू लिया. इंदिरा ने बताया कि रणबीर कपूर ने अपनी एक छोटी सी बात से उन्हें बेहद खास महसूस कराया था.

दरअसल, इंदिरा कृष्णा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने एक्टर की सादगी, विनम्रता और सबके साथ प्यार से पेश आने के अंदाज की जमकर तारीफ की. इंदिरा का कहना है कि रणबीर आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के बाद भी उनके व्यवहार में जरा भी घमंड नहीं है. इतनी सफलता हासिल करने के बावजूद वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं.

इंदिरा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ ख्वाहिशें सपनों में बदल जाती हैं और कुछ सपने हकीकत बनकर सामने आते हैं. रणबीर जैसे शानदार कलाकार के साथ काम करना उनके लिए भी ऐसा ही एक अनुभव रहा. उन्होंने रणबीर को एक बेहतरीन एक्टर बताते हुए कहा कि इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचने के बाद भी उनका स्वभाव बेहद सरल और विनम्र है. ‘रामायण’ के सेट पर उनके साथ बिताए पल इंदिरा के लिए काफी यादगार रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इंदिरा ने एक खास पल का जिक्र करते हुए बताया कि एक दिन रणबीर कपूर ने खुद उनसे सेल्फी लेने के लिए कहा था. एक्ट्रेस के मुताबिक, रणबीर की इस छोटी सी पहल ने उन्हें बेहद खास महसूस कराया. उन्होंने कहा कि उस दिन उन्हें लगा जैसे वह कोई असाधारण इंसान हों. इंदिरा को उम्मीद है कि उन्हें रणबीर के साथ दोबारा ऐसे खूबसूरत पल बिताने का मौका मिलेगा.

एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें आज भी वह दिन याद है, जब रणबीर ने उनसे सेल्फी लेने की बात कही थी. वह इस पल को दोबारा जीना चाहती हैं. अपनी पोस्ट के आखिर में उन्होंने रणबीर के प्रति आभार जताते हुए जय श्री राम और जय महाकाल भी लिखा.

इंदिरा कृष्णा ने अपनी पोस्ट में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के पिता नरेश जी का भी जिक्र किया. उन्होंने उन्हें पिता जैसा बताया और कहा कि इतने सालों का अनुभव होने के बावजूद उनका व्यवहार बेहद विनम्र है. वह हर किसी की बात ध्यान से सुनते हैं और सभी को सम्मान देते हैं. इंदिरा ने उनके दिल को सोने जैसा साफ बताया.

इन दिनों रामायण लगातार कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म में खासतौर पर जटायु वाला सीन तो लोगों का दिल जीत रहा है. फिल्म के वीएफएक्स और म्यूजिक की भी जमकर तारीफ की जा रही है. फिल्म के पहले पार्ट ने जिस तरह धमाल मचाया है.लोग दूसरे पार्ट पर नजरें टिकाए बैठे हैं.

बात करें फिल्म ‘रामायण’ की तो इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि इंदिरा कृष्णा उनकी मां माता कौशल्या के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल और लारा दत्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link