‘गांजा रखकर फंसा देंगे’, होटल में रेड के दौरान पुलिस ने कपल को धमकाया, वर्दी को किया शर्मसार

‘गांजा रखकर फंसा देंगे’, होटल में रेड के दौरान पुलिस ने कपल को धमकाया, वर्दी को किया शर्मसार


Last Updated:

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से खाकी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि शहर के होटल सिद्धार्थ में रेड के दौरान एडिशनल एसपी और पुलिसकर्मी एक संदिग्ध कपल को ‘गांजा रखकर झूठे केस में फंसाने’ की धमकी दे रहे हैं. मामला सामने आने के बाद टीआई सतीश तिवारी पर एक्शन हुआ है और उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है.

Zoom

Seoni News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एडिशनल एसपी दीपक मिश्रा का एक कथित विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसने महकमे के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला शहर के होटल सिद्धार्थ का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने दबिश दी थी. वायरल वीडियो में आरोप है कि एडिशनल एसपी और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मी एक संदिग्ध कपल से पूछताछ के दौरान उन्हें गांजा तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं.

पुलिस ने झूठे केस में फंसाने की दी धमकी
वीडियो में साफ तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘गांजा रखकर फंसा देंगे’, जिससे पुलिस के इस डराने-धमकाने वाले रवैये पर आम जनता के बीच भारी गुस्सा है. वर्दी की आड़ में इस तरह की धमकियां देने का यह वीडियो सामने आने के बाद चारों तरफ हड़कंप मच गया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनता की रक्षा करने वाली पुलिस अगर खुद ही इस तरह लोगों को झूठे मामलों में फंसाने की साजिश रचेगी, तो आम नागरिक कहां सुरक्षित महसूस करेगा?

TI को किया गया लाइन अटैच
एसपी कृष्ण लालचंदानी ने कोतवाली टीआई सतीश तिवारी को लाइन अटैच कर दिया है. वहीं DIG जबलपुर की तरफ से मामले की जांच की बात कही गई है. पुलिस की तरफ से यह भी बताया गया है कि अभी तक किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत नहीं मिली है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है. उसमें कई पुलिस कर्मी जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और कपल को धमकाते दिख रहे हैं.

अब देखने वाली बात ये होगी कि इस सनसनीखेज मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है या लीपापोती कर दी जाती है. क्या एएसपी के ऊपर भी कोई एक्शन लिया जाता है या नहीं.



Source link