Arya Goyal Story : 6 दिन की आर्या गोयल उतरी शेयर मार्केट में, बनी देश की सबसे कम उम्र की डीमैट अकाउंट होल्डर, लेकिन कैसे?

Arya Goyal Story : 6 दिन की आर्या गोयल उतरी शेयर मार्केट में, बनी देश की सबसे कम उम्र की डीमैट अकाउंट होल्डर, लेकिन कैसे?


Last Updated:

शेयर मार्केट स‍िर्फ बड़ों का गेम है, अगर आप भी ये सोचते हैं तो भूल जाइए. आजकल पेरेंट्स की सोच बदल रही है. द‍िल्‍ली में एक पेरेंट्स ने अपने 6 दिन की बच्‍ची का डीमैट अकाउंट खुलवाया है. इसका नाम आर्या गोयल है. आर्या को देश की सबसे कम उम्र की डीमैट अकाउंट होल्‍डर बताया जा रहा है. लेकिन यह कैसे हुआ. क्‍या आप भी ऐसा कर सकते हैं?

Zoom

छह द‍िन की बच्‍ची का डीमैट अकाउंट खुल गया.

पैसों की बचत और निवेश के मामले में आजकल के पैरेंट्स कितने स्मार्ट हो गए हैं, इसकी एक अनोखी मिसाल दिल्ली में देखने को मिली है. यहां सिर्फ 6 दिन की एक बच्ची ने शेयर मार्केट में एंट्री लेकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. आर्या गोयल (Arya Goel) नाम की यह नन्ही बच्ची अब भारत की सबसे कम उम्र की डीमैट अकाउंट होल्डर बन गई है. ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म पॉकेटफुल (Pocketful) ने आर्या का यह डीमैट अकाउंट खोला है. कंपनी का दावा है कि उसने 12 दिन के बच्चे के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे कम उम्र में अकाउंट खोलने का यह नया कीर्तिमान रचा है.

अब आप सोच रहे होंगे कि एक छोटे बच्चे का डीमैट अकाउंट कैसे खुल सकता है? दरअसल, किसी भी नाबालिग (Minor) का डीमैट अकाउंट खोलने के लिए कुछ बेहद जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है. इनमें बच्चे का आधार कार्ड (Aadhaar Card), माइनर पैन कार्ड (PAN Card) और एक बैंक अकाउंट (Bank Account) शामिल है. हैरानी की बात यह है कि आर्या के जन्म के सिर्फ 6 दिनों के भीतर ही उसके परिवार ने ये सभी सरकारी और बैंकिंग दस्तावेज बनवा लिए. इतनी तेजी और लगन से काम करके परिवार ने साबित कर दिया कि वे अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं.

18 साल की होने तक पैरेंट्स करेंगे खाते की देखरेख

कानूनी नियमों के मुताबिक, जब तक आर्या 18 साल की यानी बालिग नहीं हो जाती, तब तक इस डीमैट अकाउंट को उसके माता-पिता ही मैनेज करेंगे. आर्या के नाम पर वे ही शेयर खरीदेंगे और बेचेंगे. जैसे ही आर्या 18 साल की होगी, केवाईसी (KYC) की जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह अकाउंट पूरी तरह से उसे सौंप दिया जाएगा. तब तक इस अकाउंट में निवेश की गई रकम को बढ़ने का भरपूर समय मिल चुका होगा.

पॉकेटफुल ने क्‍या कहा?

CNBCtv18 की र‍िपोर्ट के मुताबिक- पॉकेटफुल के फाउंडर सर्वम गोयल ने कहा, आर्या की कहानी सिर्फ उसकी उम्र की वजह से ही खास नहीं है, बल्कि इसलिए भी खास है क्योंकि उसके परिवार ने इतनी जल्दी यह सब करने की सोची और उसे पूरा भी किया. हमारा मानना है कि बच्चों के भविष्य और फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial Planning) को लेकर परिवार में बहुत जल्दी बातचीत शुरू हो जानी चाहिए. पॉकेटफुल एक ओप‍िन‍ियन बेस्‍ड इन्वेस्टिंग और स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे वित्तीय सेवाओं में तीन दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले पेस फाइनेंस ग्रुप (Pace Finance Group) का समर्थन हासिल है.



Source link