‘जेन जी को समझाकर कोई फायदा नहीं’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा खुलासा, बेटी के सामने नहीं चलती एक्टर की मर्जी!

‘जेन जी को समझाकर कोई फायदा नहीं’, नवाजुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा खुलासा, बेटी के सामने नहीं चलती एक्टर की मर्जी!


Last Updated:

Rising Bharat Summit 2026: न्यूज18 के Rising Bharat Summit 2026 के नॉर्थ एडिशन में बॉलीवुड जगत के टैलेंटेड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आए. उन्होंने इस दौरान अपने सबसे चैलेजिंग रोल और अपनी बेटी को लेकर भी कई खुलासे किए. इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि ओटीटी और फिल्मों में सबसे ज्यादा काम करना उन्हें कहां अच्छा लगता है. इसके अलावा उन्होंने Gen-Z को भी लेकर अपनी राय जाहिर की.

नई दिल्ली. News18 Rising Bharat Summit 2026 के नॉर्थ एडिशन में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि गैंग्स ऑफ वासेपुर के बाद उन्होंने 200 फिल्मों के रोल क्यों ठुकरा दिए थे. साथ ही उन्होंने अपने एक सीनियर का भी जिक्र किया, जिनकी जिंदगी से सबक लेकर उन्होंने अपने आगे का सफर तय किया था. इसके अलावा उनका अब तक का सबसे मुश्किल किरदार कौन सा रहा है. इस बात का भी उन्होंने खुलासा किया.

सिनेमा और ओटीटी के बीच पसंद को लेकर नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें बड़े पर्दे पर फिल्म देखने में ज्यादा मजा आता है. उनके मुताबिक, सिनेमा ऐसी चीज है, जिसे बहुत सारे लोग एक साथ बैठकर देखते हैं. फिल्मों में किसी किरदार को निभाने के दौरान बड़े बजट और बड़े पर्दे का अपना अलग रोल होता है. वहीं, ओटीटी की खूबी यह है कि वहां किसी फिल्म या सीरीज को दुनियाभर के दर्शक देख सकते हैं.

इसके अलावो जो आजकल मोबाइल पर फिल्में देखने का चलन है, उस पर भी उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि इस बढ़ते चलन को लेकर उनके मन में थोड़ी चिंता भी है. उनका कहना है कि फिल्मों के लिए की गई मेहनत को जेब में रखकर मोबाइल पर देखना थोड़ा अजीब लगता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

नवाजुद्दीन ने बताया कि उनकी बेटी भी अभिनय की दुनिया में काम कर रही हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि बड़ा एक्टर तो वह खुद हैं, उनकी बेटी नहीं. हालांकि, बेटी उनकी एक्टिंग की गलतियां पकड़ लेती हैं. नवाज के मुताबिक, उनकी बेटी उन्हें अच्छी तरह जानती हैं और बता देती हैं कि वह कहां सही हैं और कहां गलत. उन्होंने आज की जेनरेशन की तारीफ करते हुए कहा कि Gen Z का कोई मुकाबला नहीं है. उन्हें दुनियाभर की काफी जानकारी है और उन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं है.

नवाज ने यह भी बताया कि वह अपनी बेटी को ज्यादा समझा नहीं पाते. अब वह उन्हें सलाह देने के बजाय उनसे ही सलाह लेना पसंद करते हैं. उनके मुताबिक, अगर वह बेटी को किसी काम के लिए मना करते हैं, तो उसका कोई फायदा नहीं होता. उन्होंने अपने समय को याद करते हुए कहा कि उस दौर में बच्चे अपने पिता के सामने बोल भी नहीं पाते थे. लेकिन आजकल के बच्चे किसी की कहां सुनते हैं.

‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बाद कई फिल्मों के ऑफर मिलने और उन्हें ठुकराने के सवाल पर नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्होंने कुछ फिल्में जरूर छोड़ी थीं. उनका मानना है कि अगर उस समय वह सारे ऑफर स्वीकार कर लेते, तो आज जिस मुकाम पर हैं, वहां नहीं होते. उन्होंने बताया कि अपने सीनियर कलाकारों को देखकर उन्होंने काफी कुछ सीखा था. उनके करियर में जो कुछ हुआ, उससे उन्होंने सबक लिया. हालांकि, उन्होंने उन कलाकारों का नाम बताने से इनकार कर दिया.

‘थामा’ में सुपरनेचुरल विलेन और ‘रात अकेली है’ में पुलिस अधिकारी जैसे बिल्कुल अलग किरदार निभाने को लेकर नवाजुद्दीन ने दिलचस्प बात कही. उन्होंने बताया कि किसी किरदार से बाहर आने का एक तरीका यह भी है कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग और लोगों के कमेंट पढ़ लिए जाएं. इससे अभिनेता तुरंत अपने किरदार की दुनिया से बाहर आ जाता है.

बता दें कि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टिंग को लेकर ज्ञान देने वाले लोगों पर चिंता जताई. नवाज के मुताबिक, आज ऐसे लोग भी अभिनय के बारे में सलाह दे रहे हैं, जिन्होंने कभी एक्टिंग की वर्कशॉप तक नहीं की. उन्होंने इसे आने वाले कलाकारों और बच्चों के भविष्य के लिए खतरनाक बताया. उनका मानना है कि सोशल मीडिया एक ताकत बन चुका है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर होना चाहिए.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link