साल 2027 में छुट्टियों की भरमार! 10 दिन की लीव लेकर पा सकते हैं 53 दिन का ब्रेक, देखें पूरा कैलेंडर

साल 2027 में छुट्टियों की भरमार! 10 दिन की लीव लेकर पा सकते हैं 53 दिन का ब्रेक, देखें पूरा कैलेंडर


Last Updated:

Holidays, Long Weekends 2027 : साल 2027 में छुट्टियों की पहले से प्लानिंग करके आप कम छुट्टियां खर्च कर लंबा ब्रेक ले सकते हैं. सिर्फ 10 दिन की लीव लेकर सालभर में 53 दिनों तक छुट्टियों का फायदा उठाने का मौका मिल सकता है. जनवरी से दिसंबर तक कई लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं, जिनमें त्योहारों और शनिवार-रविवार को जोड़कर लंबी छुट्टी का प्लान बनाया जा सकता है. देखें 2027 का पूरा हॉलिडे कैलेंडर और जानें कब-कब मिलेगी घूमने के लिए लंबी छुट्टी.

Zoom

Holiday Calendar 2027 : अगले साल पब्लिक हॉलिडे के साथ कई लॉग वीकेंड

Holidays, Long Weekends 2027: अगर आपको घूमने-फिरने, परिवार के साथ समय बिताने या लंबी यात्रा के लिए लॉन्ग वीकेंड का इंतजार होता है, तो नया साल आपके लिए अच्छा मौका लेकर आ रहा है. नए साल में कुछ छुट्टियों को वीकेंड के साथ जोड़कर आप लंबा ब्रेक ले सकते हैं. खास बात यह है कि सही प्लानिंग के साथ महज 10 दिन की अतिरिक्त छुट्टी लेकर पूरे साल में 53 दिनों तक की छुट्टियों का आनंद उठाया जा सकता है.

इसके लिए आपको बस सार्वजनिक अवकाशों और शनिवार-रविवार के बीच पड़ने वाले दिनों पर नजर रखनी होगी. साल 2027 में कई ऐसे मौके हैं, जब त्योहारों और राष्ट्रीय अवकाशों के आसपास एक-दो दिन की छुट्‌टी लेकर लगातार तीन से चार दिन का ब्रेक मिल सकता है. 2027 में पहले से छुट्टियों की योजना बनाकर लंबी यात्राओं और परिवार के साथ समय बिताने के मौके निकाले जा सकते हैं. हालांकि, त्योहारों की तारीखें और छुट्टियां राज्य तथा संस्थान के कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए छुट्टी की योजना बनाने से पहले अपने ऑफिस का आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें.

2027 में कब-कब मिलेगी लंबी छुट्टी?

1. जनवरी में नए साल का मौका: 1 जनवरी को शुक्रवार है. इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलाकर तीन दिन का ब्रेक लिया जा सकता है. वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति है. 15 जनवरी को एक छुट्टी लेकर 16 और 17 जनवरी के वीकेंड के साथ चार दिन की छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं. 23 से 26 जनवरी के बीच भी शनिवार, रविवार और गणतंत्र दिवस को मिलाकर चार दिन का ब्रेक मिलेगा. इसके लिए 25 जनवरी को छुट्टी लेनी होगी.

2. मार्च में नौ दिन की छुट्टी: मार्च में छुट्टियों का सबसे अच्छा मौका मिल सकता है. 20 और 21 मार्च को शनिवार-रविवार है. 22 मार्च को होली है. इसके बाद 23, 24 और 25 मार्च को छुट्टी लेकर 26 मार्च के गुड फ्राइडे और 27-28 मार्च के वीकेंड को जोड़ सकते हैं. इस तरह लगातार नौ दिन का ब्रेक मिल सकता है.

3. अप्रैल में दो मौके: 3 और 4 अप्रैल को शनिवार-रविवार है. 5 और 6 अप्रैल की छुट्टी लेकर 7 अप्रैल की उगादी के साथ पांच दिन का ब्रेक बनाया जा सकता है. इसके अलावा 15 अप्रैल को राम नवमी है. 16 अप्रैल की छुट्टी लेकर शनिवार और रविवार के साथ चार दिन की छुट्टी मिलेगी.

4. मई और अगस्त में भी मौका: 15 और 16 मई को वीकेंड है, जबकि 17 मई को बकरीद है. अगस्त में 14 और 15 अगस्त के बाद 16 अगस्त की छुट्टी लेकर 17 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ चार दिन का ब्रेक लिया जा सकता है.

5. अक्टूबर और दिसंबर में घूमने का प्लान: 8 अक्टूबर को दशहरा है. इसके साथ शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलेगी. 29 अक्टूबर को दिवाली है. 30 और 31 अक्टूबर के वीकेंड के बाद 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव है. दिसंबर में 24 दिसंबर की छुट्टी लेकर क्रिसमस और रविवार के साथ तीन दिन का ब्रेक बनाया जा सकता है.



Source link