Last Updated:
न्यूज 18 के Rising Bharat Summit 2026 के नॉर्थ एडिशन में मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए. उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडल हासिल करने से लेकर अपनी शादी, परिवार और संगीत के सफर पर खुलकर बात की. इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पिछले चार दशकों में आए बदलावों का भी जिक्र किया. मालिनी अवस्थी ने बताया कि 40 साल पहले का उत्तर प्रदेश और आज का यूपी बिल्कुल अलग है.इस दौरान उन्होंने अपने पति की तारीफ में भी कसीदे पढ़ दिए थे.
मालिनी अवस्थी ने शेयर की पुरानी यादें
नई दिल्ली. News18 Rising Bharat Summit 2026 के नॉर्थ एडिशन में हिंदी सिनेमा की जानी लोक गायिका ने समा बांध दिया. उन्होंने इस दौरान अपनी शादी के दौरान के कई किस्से शेयर किए. साथ ही उन्होंने बताया कि वह पहली बार गाने का मौका उन्हें साल 1986 में मिला था. इसके अलावा गायिका ने उत्तर प्रदेश के बारे में बात की और कहा कि पिछले चार दशकों में ऐसा बदलाव देखा है, जिसकी गवाह मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी भी रही हैं.
मालिनी ने बताया कि कभी मैनपुरी जाने के लिए बसों का सहारा लेना पड़ता था, कुएं से पानी पीना पड़ता था और स्टेशन पर हथियारबंद लोगों के बीच से गुजरना होता था. लेकिन आज यूपी की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. न्यूज18 के Rising Bharat Summit 2026 में पहुंचीं मालिनी अवस्थी ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए न सिर्फ यूपी के बदलते हालात पर बात की, बल्कि अपनी शादी और संगीत के सफर से जुड़े दिलचस्प किस्से भी सुनाए.
शादी के बाद भी संगीत से नहीं टूटा रिश्ता
मालिनी अवस्थी ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि जब उनकी शादी तय हो रही थी, तब उनकी मां के मन में कई तरह की चिंताएं थीं. उस दौर में किसी पब्लिक पर्सनैलिटी और ब्यूरोक्रेट से शादी को लेकर समाज बहुत सहज नहीं था. उनकी शादी आरके भार्गव से तय हुई थी, जो प्रशासनिक सेवा से जुड़े थे.मालिनी ने बताया कि जब उनके परिवार की आरके भार्गव से मुलाकात हुई, तो एक सवाल जरूर पूछा गया कि अगर वह डीएम बन जाते हैं, तो क्या मालिनी को गाना गाने से रोकेंगे? इस पर उनकी सोच काफी अलग थी. मालिनी के मुताबिक, उस समय उनकी सोच उत्तर प्रदेश के आम सामाजिक माहौल से काफी आगे थी. उन्हें इस बात की खुशी थी कि उनके जीवनसाथी ने उनके संगीत और उनकी प्रतिभा को समझा.
कभी कुएं से पीते थीं पानी
अपनी बात रखते हुए उन्होंने बताया कि शादी के बाद बच्चे हुए और परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ीं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन के उस दौर का भी भरपूर आनंद लिया. परिवार और संगीत के बीच तालमेल बनाते हुए उन्होंने अपना सफर जारी रखा. मालिनी ने यह भी बताया कि उनके घर आने वाले सीनियर अधिकारियों को वह पुराने दिनों के कई किस्से सुनाया करती थीं. कार्यक्रम के दौरान मालिनी अवस्थी ने 1988-89 के उत्तर प्रदेश की तस्वीर भी सामने रखी. उन्होंने बताया कि उस समय प्रदेश में हालात आज जैसे नहीं थे. उन्हें कई बार कुएं से पानी पीना पड़ता था और मैनपुरी जाने के लिए बस का सहारा लेना पड़ता था. उस दौर की यात्रा आसान नहीं होती थी.
बता दें कि मालिनी ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि जो सोच आज के लोगों की है, यही सोच उनके पति की आज से 40 साल पहले थी. इस खास समारोह में मालिनी अवस्थी ने अपने पति की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए. उन्हें स्टेशन पर 20 से 25 हथियारबंद लोगों के साथ चलना पड़ता था. उस समय सुरक्षा और माहौल को लेकर लोगों के मन में अलग तरह की आशंकाएं रहती थीं. मालिनी ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को उस दौर से गुजरते हुए देखा है. उनकी बातचीत से साफ था कि उन्होंने प्रदेश को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है. एक तरफ उनके जीवन में संगीत, परिवार और व्यक्तिगत अनुभवों की कई यादें जुड़ी हैं, तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के सामाजिक और प्रशासनिक बदलावों की कहानी भी है. Rising Bharat Summit 2026 में मालिनी अवस्थी की ये बातें उनके निजी सफर के साथ-साथ यूपी के बदलते दौर की झलक भी दिखाती हैं.