Last Updated:
Bihar News : बिहार में एमएलसी चुनाव के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद के सभापति रामवचन राय से मुलाकात कर निर्दलीय नवनिर्वाचित एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग की. उन्होंने सभापति को ज्ञापन सौंपते हुए बीजेपी पर कानून और नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया. तेजस्वी ने चेतावनी दी कि अगर दोनों की सदस्यता समाप्त नहीं की गई तो वे सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद के सभापति रामवचन राय से मुलाकात कर निर्दलीय नवनिर्वाचित एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग की.
पटना. बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान परिषद के सभापति रामवचन राय से मुलाकात कर नवनिर्वाचित निर्दलीय एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. तेजस्वी ने सभापति को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा. तेजस्वी यादव ने चेतावनी दी कि अगर वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द नहीं की गई तो वे इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे. उन्होंने कहा कि सदस्यता समाप्त कराने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे.
मुलाकात के बाद उन्होंने बीजेपी पर कानून और नियमावली की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया. साथ ही सभापति पर भी दबाव होने की बात कही. सभापति से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ने कानून और नियमावली की धज्जियां उड़ाई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सभी ने देखा है कि किस तरह सदस्यता ली गई और बयान भी दिए गए. तेजस्वी ने दोनों निर्दलीय नवनिर्वाचित एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता समाप्त करने की मांग की. तेजस्वी यादव ने सभापति रामवचन राय को अच्छा व्यक्ति बताते हुए कहा कि उन पर ऊपर से दबाव है. उन्होंने यह भी कहा कि रामवचन राय सबसे पहले आरजेडी से ही एमएलसी बने थे.
विधान परिषद भर्ती घोटाले पर भी उठाए सवाल
तेजस्वी यादव ने विधान परिषद में भर्ती घोटाले का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में हर वैकेंसी पैसे पर बिक रही है. चपरासी, क्लर्क से लेकर दरोगा तक की नौकरी में पैसे के लेन-देन का आरोप लगाते हुए उन्होंने सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि अब बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग का खेल चल रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि अब चपरासी का भी ट्रांसफर-पोस्टिंग किया जाएगा.
यूपी चुनाव को लेकर क्या बोले तेजस्वी?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भी तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि इस बार यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनने वाली है. तेजस्वी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को पसंद कर रही है.