बरसो रे मेघा बरसो रे… 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, जमकर होगी बारिश, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट

बरसो रे मेघा बरसो रे… 50KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, जमकर होगी बारिश, यूपी मौसम को लेकर बड़ा अपडेट


लखनऊः उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई की प्रक्रिया जारी है. लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने मानसूनी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के चलते सूबे में 24 सितंबर से 27 सितंबर के दौरान तेज झोंकेदार हवाओं के चलने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना है. 24 सितंबर को प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, मिर्जापुर, चंदौली समेत 20 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 25 जिलों में झोंकेदार हवाओं के चलने की भी संभावना है, जिसकी रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है. 36 जिलों में बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी रहेगा.

9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है तापमान
25 और 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में 6 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. यानी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. 24 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से 25 सितंबर की सुबह साढ़े 8 बजे तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरमापुर, अंबेडकरनगर और आसपास क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है.

प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी सहित कई जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया कि प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर और आसपास के क्षेत्रों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना अधिक है. इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा झोंको में बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है.



Source link