लारा दत्ता ने सुनाई कैकेयी की कहानी, क्यों बनीं राजा दशरथ की तीसरी पत्नी? बोलीं- ‘रामायण में वो विलेन नहीं थीं’

लारा दत्ता ने सुनाई कैकेयी की कहानी, क्यों बनीं राजा दशरथ की तीसरी पत्नी? बोलीं- ‘रामायण में वो विलेन नहीं थीं’


Last Updated:

लारा दत्ता ने राजा दशरथ दी तीसरी पत्नी कैकयी का किरदार रामायण में निभाया. इसे लेकर उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बातचीत की. उन्होंने बताया कि क्यों अब तक लोग इसे एक नेगेटिव केरेक्टर देखते हैं. साथ ही कैकयी की पूरी कथा भी सुनाई.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण में लारा दत्ता भी नजर आईं. उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म में कैकयी का रोल निभाया. जिसे लेकर हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बातचीत की. उन्होंने बताया कि कैकयी को लेकर लोगों के मन में धारणा गलत है. लोग उन्हें विलेन समझते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है. (Insta/larabhupathi)

‘स्क्रीन’ को दिए इंटरव्यू में लारा दत्ता ने कहा, ‘नितेश तिवारी ने कैकयी के रोल को स्क्रीन बहुत ही नजाकत और संवेदनशील तरह से दिखाया है. वैसे आजतक लोगों ने कैकयी के कई वर्जन देखें हैं. जैसे वह राम से प्यार करती थीं. लेकिन भरत से ज्यादा.’ लारा दत्ता ने बताया कि कैकयी ने कभी भी राम के राज्य अभिषेक को लेकर कभी भी नाराजगी जाहिर नहीं की थी. वह तो अयोध्या के वारिस के रूप में राम को चुनने से खुश थीं. (Insta/larabhupathi)

लारा दत्ता ने कैकयी को लेकर बात करते हुए कहा कि उनका इतिहास बहुत गहरा है. उनका रिश्ता मंथरा से भी खास था. बेशक ये मंथरा चालाकी करती थीं. मगर कैकई के लिए वह मां जैसी थीं. क्योंकि कैकई का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जहां सिर्फ पुरुष ही थे. (Insta/larabhupathi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वह परिवार की इकलौती बेटी थीं. मां का भी प्रसव के समय निधन हो गया था और उन्हें मंथरा ने ही पाला था. कैकई की परवरिश भी ऐसे हुए जैसे एक युद्धा की होती है. वह अपने जबरदस्त हुनर के लिए जानी जाती है. वह राजा का रथ भी चलाया करती थी. (Insta/larabhupathi)

कहते हैं कि एक बार कैकई ने राजा दरशत की युद्ध में जान भी बचाई थी. तभी राम के पिता ने कैकयी को एक वचन दिया था. मगर कैकयी ने इसे वचन के लिए नहीं बल्कि अपना कर्तव्य समझकर राजा को बचाया था. (Insta/larabhupathi)

कैकयी ने क्यों तीसरी पत्नी बनना स्वीकार किया? इसे लेकर लारा दत्ता ने बातचीत में कहा कि कैकयी के पिता तो राजा दशरथ के साथ बेटी का ब्याह करना ही नहीं चाहते थे. वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी किसी की तीसरी पत्नी बनें. मगर राजा दशरथ ने तब कैकयी को वचन दिया था कि जब उनका बेटा होगा तो वह अयोध्या की गद्दी पर उसे ही बैठाएंगे, बेशक वह छोटा ही क्यों न हो. (Insta/larabhupathi)

लारा दत्ता ने ये पूरी कथा पर बातचीत की और बताया कि भला कैकयी क्यों न अपने बेटे के लिए हक मांगती. उन्हें तो वचन दिया गया था. अगर वह अपने बेटे के लिए नहीं लड़ती तो वह सब खो देता. यही वजह है कि ये किरदार निभाया बहुत चुनौतिपूर्ण था. (Insta/larabhupathi)

लारा दत्ता ने कहा, ‘ये किरदार हमेशा से ही एक विलेन के तौर पर दिखाया गया है. अगर आप असल में देखें तो कैकयी का जन्म तो रावण की पराजय की भविष्यवाणी को पूरा करने और धरती पर शांति लाने के मकसद के लिए हुआ था. वह किसी को मैनिपुलेट नहीं कर रही थी. बस अपने वचन के लिए लड़ रही थी.’ अगर कैकयी न होती तो राम अयोध्या के राजा बन जाते. दूसरे राजा की तरह राज करते. (Insta/larabhupathi)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link