130 Km दूर गूगल मैप पर खोजी शराब के दुकान की लोकेशन, रात में शटर काटकर चुराए पैसे-बोतल; पुलिस ने सिखाया सबक

130 Km दूर गूगल मैप पर खोजी शराब के दुकान की लोकेशन, रात में शटर काटकर चुराए पैसे-बोतल; पुलिस ने सिखाया सबक


Last Updated:

गिरोह के सदस्य गाजियाबाद से कार में सवार होकर अलग-अलग जिलों में निकलते थे. इसके बाद गूगल मैप की मदद से शराब की दुकानों की लोकेशन तलाश थी. रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर स्थित दुकानों को शटर काटकर चोरी कर फरार हो जाते थे.

Zoom

शिवोम शर्मा, बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने गूगल मैप से शराब की दुकानों की लोकेशन खोज कर चोरी करने वाले ग्रहों के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी गाजियाबाद से कार लेकर निकलते और रात में शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे. पुलिस मुठभेड़ में गैंग के सरगना आश मोहम्मद के पैर में गोली लगी. पुलिस ने 30 हजार नगदी दो तमंचे उपकरण ओर कार बरामद की है. मतलब आरोपी गाजियाबाद से करीब 130 किलोमीटर दूर बिजनौर में वारदात को अंजाम दे रहे थे.

पूरा मामला बिजनौर जिले से जुड़ा है बिजनौर में शराब की दुकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. गिरोह के सदस्य गाजियाबाद से कार में सवार होकर अलग-अलग जिलों में निकलते थे. इसके बाद गूगल मैप की मदद से शराब की दुकानों की लोकेशन तलाश थी. रात के अंधेरे में सुनसान जगह पर स्थित दुकानों को शटर काटकर चोरी कर फरार हो जाते थे.

देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया. इस दौरान गैंग के सरगना के पैर में गोली लगी पकड़े हुए तीनों आरोपी गाजियाबाद जिले के रहने वाले हैं. इनकी पहचान आस मोहम्मद उर्फ आंसू कार्तिक शर्मा और अतुल त्यागी के रूप में हुई है.

पुलिस के मुताबिक गिरोह के मुखिया आश मोहम्मद को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है. तीनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के आगरा गाजियाबाद मेरठ बुलंदशहर समेत कई जिलों और मध्य प्रदेश में चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.



Source link