जेडीयू की नई टीम में नये चेहरों के साथ नीतीश का साफ संदेश; पुराने दिग्गजों पर भरोसा, महिला-EBC पर खास नजर

जेडीयू की नई टीम में नये चेहरों के साथ नीतीश का साफ संदेश; पुराने दिग्गजों पर भरोसा, महिला-EBC पर खास नजर


Last Updated:

JDU organizational reshuffle: नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है. कई नेताओं को विशेष जिम्मेदारी मिली है. पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता, राज्यों के प्रभारी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष और महिला विंग की नई जिम्मेदारियां तय कर दी हैं. इस फेरबदल में जहां पुराने अनुभवी नेताओं पर भरोसा बरकरार रखा गया है, वहीं नए चेहरों को भी आगे लाया गया है. इस परिवर्तन को देखकर स्पष्ट है कि पार्टी का उद्देश्य बिहार के साथ साथ दूसरे राज्यों में भी संगठन को मजबूत करना है. खासकर उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और गोवा जैसे राज्यों पर विशेष फोकस किया गया है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए और पूरी सूची देखिए.

Zoom

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सांसद संजय झा. (फाइल फोटो)

पटना. जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने राष्ट्रीय संगठन को धार देने के लिए बड़ा फेरबदल किया है. पार्टी की नई संगठनात्मक सूची के अनुसार, नई व्यवस्था के तहत अनुभवी नेताओं को अलग-अलग राज्यों का प्रभार दिया गया है. वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश का प्रभारी बरकरार रखा गया है, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक को महाराष्ट्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अतिरिक्त, महासचिव मनीष वर्मा को ओडिशा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि महासचिव रामसेवक सिंह को झारखंड और महासचिव हर्षवर्धन सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया है. अनिल हेगड़े को उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है. यह पत्र राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की ओर से जारी किया गया है.

तीन नए राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए

निखिल मंडल, कोमल सिंह और शालिनी पटेल को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है. अब ये तीनों नेता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय मीडिया में जेडीयू का पक्ष रखेंगे. बता दें कि निखिल मंडल लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं. कोमल सिंह को युवा और महिला मुद्दों पर मुखर माना जाता है. शालिनी पटेल को भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है. पार्टी का मानना है कि नए प्रवक्ताओं के आने से मीडिया में पार्टी की बात और मजबूती से पहुंचेगी. बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि को और मजबूत करना चाहती है.

श्रवण कुमार यूपी के प्रभारी बने रहेंगे

नये बदलाव में भी श्रवण कुमार उत्तर प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे. वे पहले से यूपी का प्रभार संभाल रहे थे और पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है. मालूम हो कि श्रवण कुमार ने हाल के दिनों में यूपी में कई संगठनात्मक बैठकें की हैं. वाराणसी, मेरठ और लखनऊ में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का मंत्र दिया था. माना जा रहा है कि पार्टी यूपी में अपने जनाधार को बढ़ाना चाहती है. इसलिए अनुभवी नेता को ही यूपी की कमान सौंपी गई है.

कई राज्यों के प्रभारी बदले गए

अनिल हेगड़े को सह प्रभारी उत्तर पूर्व बनाया गया है. श्याम रजक को महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया गया है. आफाक अहमद खान को महासचिव, मुख्यालय उत्तर पूर्व, जम्मू कश्मीर बनाया गया है. मनीष वर्मा महासचिव को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है. हर्षवर्धन सिंह महासचिव को गोवा का प्रभारी बनाया गया है. रामसेवक सिंह महासचिव को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है. इन नियुक्तियों से साफ है कि पार्टी अब बिहार से बाहर के राज्यों में भी अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है. हर राज्य के लिए अलग प्रभारी बनाकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की जा रही है.

प्रकोष्ठों की नई जिम्मेदारियां

अशोक राम को अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है. चंदेश्वर चंद्रवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को EBC प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है. बता दें कि चंदेश्वर चंद्रवंशी पहले से ही पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं. उन्हें अति पिछड़ा वर्ग के बीच संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है. अशोक राम को SC ST वर्ग के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करनी होगी. पार्टी का मानना है कि प्रकोष्ठों के जरिए हर वर्ग तक पहुंच बनाई जा सकती है और यही वजह है कि प्रकोष्ठों में अनुभवी नेताओं को लगाया गया है.

महिला विंग की कमान कहकशां परवीन को

महिला विंग की प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन को बनाया गया है. कहकशां परवीन पहले भी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. अब उन्हें महिला विंग को मजबूत करने का जिम्मा दिया गया है. पार्टी चाहती है कि महिला मतदाताओं और महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से और ज्यादा जोड़ा जाए. बिहार में महिला वोटर पार्टी की बड़ी ताकत माने जाते हैं. ऐसे में महिला विंग की भूमिका और अहम हो जाती है. कहकशां परवीन के नेतृत्व में महिला विंग में नए कार्यक्रम और अभियान चलाए जाने की उम्मीद है.

कई राज्यों में संगठन विस्तार पर जोर

जेडीयू की इन नियुक्तियों को अलग-अलग राज्यों में संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है. खासकर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन विस्तार में जुटी है. श्रवण कुमार पहले से ही उत्तर प्रदेश के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उत्तर प्रदेश में जेडीयू के संगठन विस्तार की तैयारियां भी इसी दिशा में पार्टी की सक्रियता को दिखाती हैं. नई जिम्मेदारियों के बाद अब इन नेताओं के सामने अपने-अपने राज्यों और संगठनात्मक प्रकोष्ठों में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की चुनौती होगी.



Source link