Last Updated:
बीएचयू कैंपस के अंदर काशी विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी का एनकाउंटर किया है. पुलिस ने आज तड़के लंका थाना क्षेत्र के अस्सी नाले के पास आरोपी का मुठभेड़ किया है. आरोप है कि मेडिकल के लिए ले जाते समय वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था, जिस दौरान एनकाउंटर में घायल हो गया है.
वाराणसी में एनकाउंटर
रवि पांडेय, वाराणसी: वाराणसी में पुलिस ने बीएचयू कैंपस के अंदर काशी विद्यापीठ की छात्रा से छेड़खानी करने वाले आरोपी का एनकाउंटर किया है. पुलिस ने आज तड़के लंका थाना क्षेत्र के अस्सी नाले के पास आरोपी का मुठभेड़ किया है. आरोप है कि मेडिकल के लिए ले जाते समय वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था, जिस दौरान एनकाउंटर में घायल हो गया है. आरोपी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का निवासी है और उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है.
वाराणसी कमिश्नरेट में भेलूपुर के एसीपी गौरव कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पढ़ाई करने वाली छात्रा को ऑटो में बीएचयू कैंपस ले जा रहे ड्राइवर ने छेड़खानी की घटना की. आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी मैनुद्दीन के तौर पर की गई है. वह वर्तमान में मिर्जापुर के चुनार में रहता है. मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया और मेडिकल के लिए सीएचसी लेकर जाया जा रहा था लेकिन उसने पिस्टन छीनकर भागने की कोशिश की.
इस दौरान पुलिस की तरफ से सेल्फ डिफेंस में फायरिंग की गई, जिसमें आरोपी को पैर में गोली लग गई. उसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में एडमिट कराया गया है.
(यह खबर अपडेट हो रही है)