सिंधु जल संधि पर पूछा सवाल तो पाकिस्तानी मंत्री की बोलती हुई बंद
Last Updated:
पाकिस्तानी मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में एससीओ सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में भाग लेने आ सकते हैं. कभी सिंधु जल संधि पर हाथ काटने की धमकी देने वाले मलिक से जब भारत में इस मुद्दे को लेकर खुलकर बातचीत करने की संभावना पर सवाल पूछा गया तो उनकी बोलती बंद हो गई.
सिंधु जल संधि पर कभी दी थी ‘हाथ काटने’ की धमकी, भारत आकर बातचीत के सवाल पर पाकिस्तानी मंत्री की बोलती बंद. (फोटो को एआई से बेहतर किया गया है.)
पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक भारत आ सकते हैं. वे 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन के सिविलाइजेशन डॉयलॉग फोरम में भाग ले सकते हैं. यही वो मंत्री हैं जिन्होंने सिंधु जल संधि विवाद पर कभी ‘हाथ काटने’ तक की धमकी दी थी. लेकिन भारत आने से ठीक पहले जब उनसे इस मुद्दे पर बातचीत को लेकर सवाल पूछा गया तो उनकी बोलती बंद हो गई.
दरअसल भारत आने वाले पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक से जब SCO सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम में सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसका कोई भी साफ जवाब नहीं दिया.
एक पाकिस्तानी टीवी चैनल से बातचीत में उनसे पूछा गया कि भारत के साथ युद्ध और तनाव के बाद क्या वह नई दिल्ली में भारत के सामने सिंधु जल संधि का मुद्दा मजबूती से उठाएंगे?
इस पर मलिक ने कहा कि यह द्विपक्षीय बातचीत नहीं, बल्कि सिविलाइजेशनल डायलॉग का मंच है. उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र से जुड़ा संवाद है और एजेंडा सामने आने के बाद ही वह विस्तार से बता पाएंगे कि किन मुद्दों पर बात होगी.
जब उनसे पूछा गया कि क्या सिंधु जल संधि का मुद्दा एजेंडे से बाहर है, तो उन्होंने इससे भी इनकार नहीं किया और न ही इसे उठाने की पुष्टि की.
बता दें कि ये वही मंत्री हैं जिन्होंने सिंधु जल समझौते को लेकर भारत के हाथ काटने तक की धमकी दी थी, हालांकि यहां आने से पहले ही इनकी घिघ्घी बंध गई है. बता दें कि जून 2026 में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुसादिक मलिक ने ये विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने 1960 के सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत के फैसले की आलोचना करने के साथ ही कहा था कि पाकिस्तान की जल आपूर्ति को कंट्रोल करने या बाधित करने की कोशिश भारी पड़ेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कोई भी कोशिश हुई तो ऐसा करने वाले ‘हाथों को काट दिया जाएगा’.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें
login