मुरादाबाद में प्रदूषण से मचा हाहाकार, AQI पहुंचा 300 के पार, यह ऐप करेगा लोगों की मदद

मुरादाबाद में प्रदूषण से मचा हाहाकार, AQI पहुंचा 300 के पार, यह ऐप करेगा लोगों की मदद


Last Updated:

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में वायु प्रदूषण बढ़ने से शहर में धुंध और जहरीली हवा छा गई है. अधिकारियों ने स्थिति की जानकारी देते हुए नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. वर्तमान एक्यूआई की अगर बात की जाए तो मुरादाबाद में 6 जगह सिस्टम लगे हुए हैं, जिसमें 200 से लेकर 300 तक एक्यूआई पहुंच गया है.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में लगातार बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. शहर में धुंध और जहरीली हवा के चलते लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. 15 नवंबर को शहर का एक्यूआई 311 तक पहुंच गया था. लेकिन आज यह पहले से कम हो गया है. कांशीराम नगर, बुद्धि विहार और जिगर कॉलोनी समेत कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी अधिक दर्ज किया गया था. इसी प्रकार जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है. वर्तमान एक्यूआई की अगर बात की जाए तो मुरादाबाद में 6 जगह सिस्टम लगे हुए हैं, जिसमें 200 से लेकर 300 तक एक्यूआई पहुंच गया है.

समीर ऐप की मदद से लें जानकारी
प्रदूषण विभाग में क्षेत्रीय अधिकारी के पद पर तैनात डीके गुप्ता ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई के संबंध में यदि आपको सही जानकारी प्राप्त करनी है तो सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड द्वारा विकसित समीर ऐप है. उसको आप डाउनलोड करके उसी से एक्यूआई की सूचना प्राप्त कर सकते हैं. अक्सर लोग तरह-तरह के माध्यम से एक्यूआई की सूचना लेते हैं, जो बिल्कुल सही और सटीक नहीं होती है. इसलिए समीर अप के माध्यम से इंडिया में किसी भी जगह का जहां पर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम लगा है, वहां का एक्यूआई आसानी से चेक कर सकते हैं.

मुरादाबाद में 6 जगह पर एयर क्वालिटी की मॉनिटरिंग हो रही है, वह आपको 6 पॉइंट का अलग-अलग जगह पर अलग-अलग समय का नियमित रूप से डिटेल देता है. समीर ऐप पर यह सभी जानकारी आसानी से मिल जाती है. बाकी किसी लोकल आदमी के द्वारा या किसी अन्य ऐप के माध्यम से सूचना प्राप्त होती है तो वह सभी भ्रामक होती है. इसलिए समीर ऐप के माध्यम से दी गई सूचना को ही सही और सटीक जानकारी मानें.

सावधानी रखकर निकलें बाहर
उन्होंने कहा कि मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम में फ्लो हवा की गति लगभग शून्य हो गई है. जो डस्ट ऊपर जाता है वह चाहे दीपावली में पटाखे की वजह से आया हो या रोड की डस्ट हो इनका सरकुलेशन प्रॉपर नहीं हो पाता है, जिसके एक्यूआई की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अभी मौसम थोड़ा सही हो जाएगा. हवा की गति बढ़ जाएगी तो एक यूआई ठीक हो जाएगा. मौसम खराब होने की वजह से विजिबिलिटी कम है. मौसम ठीक होते ही यह चीज सुधर जाएगी. लगातार एयर क्वालिटी को कंट्रोल में रखने के लिए पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से समय-समय पर मॉनिटरिंग हो रही है.

नगर निगम द्वारा पानी का छिड़काव
इंडस्ट्रीज पर नजर रखी जा रही है और नगर निगम द्वारा भी पानी का छिड़काव समय पर मुख्य मुख्य मार्ग पर किया जा रहा है, जिससे एयर क्वालिटी को कंट्रोल में रखा जा सके. इन सब चीजों को देखते हुए हम लोग नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित करके यह प्रयास कर रहे हैं कि एयर क्वालिटी इस तरह रहे की जन सामान्य को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े. लेकिन मौसम की स्थिति पर किसी का जोर नहीं चलता है.

मास्क लगाकर घर से निकलें बाहर
अगर मौसम ठीक नहीं रहेगा तो एयर क्वालिटी में थोड़ी बहुत गड़बड़ जरूर देखने को मिलेगी. ऐसे में उन्होंने बड़े बुजुर्ग और बच्चों को यह सलाह दी है कि बड़े बुजुर्ग और बच्चे खराब एयर क्वालिटी में जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले. कम से कम बाहर निकले. अगर निकल भी रहे हैं तो मास्क का प्रयोग अवश्य करें और ज्यादा से ज्यादा सावधानी रखते हुए बाहर निकलें, जिससे उन्हें किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.



Source link