Last Updated:
निखिल चिनाप्पा इन दिनों ‘रोडीज रीबर्थ’ में जज हैं. उन्होंने रघु राम और रणविजय संग काम करने के अपने अनुभव शेयर किए. रघु राम करीबन 12 साल बाद रोडीज में वापसी कर रहे हैं. वो एक लंबे समय तक शो का हिस्सा थे. निखिल ने कहा कि रघु राम संग वो अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.
रघु 12 साल बाद रोडीज में वापसी कर रहे हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम nikhilchinapa)
नई दिल्ली. इंडियन डीजे और होस्ट निखिल चिनाप्पा इन दिनों पॉपुलर एडवेंचर रियलिटी शो ‘रोडीज रीबर्थ’ में जज के तौर पर नजर आ रहे हैं. निखिल ने अपनी रोडीज जर्नी और रघु राम के साथ अपने काम करने के बारे में बात की. निखिल चिनाप्पा ने बताया कि वो रोडीज के चौथे सीजन का पार्ट हैं और उन्हें लगता है कि अब और पहले में काफी अंतर है. उन्होंने रणविजय संग भी अपना एक्सपीरियंस शेयर किया.
निखिल चिनाप्पा ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि वह रोडीज के साथ चौथे सीजन से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘रोडीज फैमिली और रघु के साथ मैं चौथे सीजन से जुड़ा हूं. हालांकि, तब के रोडीज और आज के रोडीज में जमीन-आसमान का फर्क है’.
रघु संग काम करने को एक्साइटेड हैं निखिल
उन्होंने रघु राम के साथ अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उस समय मुझे रघु के सोचने के तरीके की झलक मिल गई थी. मुझे उनके स्वभाव का अंदाजा हो गया था. वह असल में बहुत ही शरारती इंसान हैं, जिन्हें ऐसा करना सच में अच्छा लगता है. जब हमने इस सीजन में रघु की एंट्री देखी, खासकर जब वह आग से निकलकर आए, तो मेरा मुंह सच में खुला रह गया. उसके बाद मैं हंसने लगा, क्योंकि मुझे पता था कि अब क्या होने वाला है’.
उन्होंने आगे कहा, ‘बात यह है कि रणविजय शो के होस्ट हैं और बिना किसी शक के, वह अब तक के सबसे अच्छे रोडीज में से एक हैं, अच्छे मेंटर, बहुत अच्छे इंसान और कभी भी जानबूझकर आपको बहुत मुश्किल स्थिति में नहीं डालेंगे. वहीं रघु बिल्कुल इसके उल्टे हैं. वह हमेशा आपको दुविधा में डालेंगे और इस सीजन में ठीक यही हुआ है’.
बता दें, रघु और उनके भाई राजीव रोडीज का हिस्सा थे. लेकिन साल 2014 में दोनों ने प्रोडक्शन हाउस के बढ़ते दखल और चैनल के साथ क्रिएटिव डिफरेंस के चलते शो छोड़ दिया था.