Last Updated:
सभी जिलों में अलग-अलग सामान के लिए मार्केट भी अलग-अलग होती हैं. कहीं कार-बाइक से जुड़ा सामान मिलता है तो कहीं फर्नीचर मार्केट में लकड़ी के सामान की भरमार होती है. इसी तरह कपड़े और कॉस्मेटिक सामान की बिक्री के लिए भी फेमस मार्केट होती हैं. यहां लोगों की जरूरत के हिसाब से हर बजट और वैरायटी-क्वालिटी के सामान मिलते हैं. आज हम आपको….
आर्या झा/मधुबनी: हर शहर में एक से बढ़कर एक बाजार हैं जहां लोगों की जरूरत के सभी तरह के सामान मिलते हैं. हालांकि, कई मार्केट ऐसी भी होती हैं जो कुछ खास चीजों के लिए फेमस होती हैं. ये दुकानें एक ही शहर के अलग-अलग इलाकों में होती हैं. इनमें ऑटोमोबाइल से लेकर कपड़ों, गहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि की अलग-अलग मार्केट होती है. आज हम आपको बिहार के मधुबनी जिले के कॉस्मेटिक सामान की मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां लड़कियों और महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक ट्रेंडिंग डिजाइन के कॉस्मेटिक से जुड़े आइटम की दुकानें हैं जहां किफायती दाम में फैशन और ब्यूटी से जुड़े प्रोडक्ट मिलते हैं.
लड़कियों और महिलाओं को यहां नए फैशन और स्टाइल वाले कपड़ों से लेकर ज्वेलरी, चूड़ियां और कॉस्मेटिक सामान की बहुत वैरायटी मिल जाती हैं. यदि आप मधुबनी में रहती हैं और यहां के फेमस कॉस्मेटिक मार्केट के बारे में जानना चाहती हैं जहां आपको वाजिब दाम में सारा सामान मिल जाए तो आपको मधुबनी के काली मंदिर रोड पहुंचना होगा. यहां आपको सस्ते से लेकर महंगे दाम वाले हर लुक-डिजाइन के आइटम मिलते हैं.
मधुबनी का काली मंदिर रोड स्टेशन से करीब 400 मीटर है. जिला मुख्यालय से काली मंदिर रोड मार्केट की दूरी 1 किलोमीटर है. यह मार्केट स्पेशली महिलाओं के लिए ही है जहां हर ट्रेंड की चीजें मिल जाती हैं. बता दें कि यहां सिर्फ कॉस्मेटिक के समान ही नहीं बल्कि कपड़े और पर्स सहित अन्य चीजें भी मिल जाती हैं. इसके साथ ही यहां सस्ते लेकर महंगे तक कॉस्मेटिक से जुड़ी लेटेस्ट डिजाइन वाली कान की बाली, चूड़ियां, ब्रेसलेट और नेकलेस आदि यहां पर मिल जाता है. सुबह से शाम तक बाजार में लोगों की भीड़ रहती है. ऐसे में जिले में रहने वाली महिलाएं और लड़कियां शॉपिंग के लिए एक बार काली मंदिर रोड बाजार का भी अनुभव ले सकते हैं.