Vrishabh Rashifal: अचानक धन प्राप्ति के योग, बिजनेस डील भी होगी फाइनल, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार?

Vrishabh Rashifal: अचानक धन प्राप्ति के योग, बिजनेस डील भी होगी फाइनल, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार?


Last Updated:

Today Vrishabh Rashifal: 18 सितंबर का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के अनुसार, आज धन से जुड़े मामलों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं और अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है. बिजनेस करने वालों की कोई जरूरी डील फाइनल होने के योग हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए भी कामकाज का दिन राहत भरा रह सकता है. निवेश और प्रेम संबंधों को लेकर भी आज सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी होगा. वहीं दिन को शुभ बनाने के लिए कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं.

Today Vrishabh Rashifal 18 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर वृश्चिक से धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक लिहाज से काफ़ी बेहतर है. आज आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी. आज आप किसी को भी पैसे उधार न दें. वरना आपके पैसे लम्बे समय के लिए फंस सकते हैं. आज आपको कोई मांगलिक शुभ समाचार भी मिल सकता है.

बिजनेस डील होगा फ़ाइनल

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं. आज उनकी बिजनेस संबधित डील फाइनल हो सकती है. इस डील से भविष्य में आपको फायदा भी जरूर होगा. जो लोग नौकरी कर रहें है आज उन्हें ऑफिस में मेहनत कम करनी होगी. आज आप कूल माइंड से अपने कार्यक्षेत्र में काम करेंगे. यदि आप स्टूडेंट्स है तो आज आप अपना पूरा फोकस अपने लक्ष्य पर रखना होगा.

शेयर बाजार में निवेश से फायदा

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो सरकारी स्कीम के बजाए यदि शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको बेहतर रिटर्न भी मिलेगा. आज आप चाहें तो किसी प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. इससे आपको फायदा जरूर होगा.

पार्टनर को दें वक्त

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज मधुरता बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर दें. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. आज आप जिसे चाहते है उससे अपने दिल की बात भी खुलकर रख सकते हैं. जो लोग शादीशुदा है आज वो अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं.

माता लक्ष्मी की करें पूजा

आज आपका शुभ रंग सफ़ेद और शुभ अंक 2 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी की पूजा अराधना जरूर करें. आज आप यदि दही का दान करेंगे तो इससे आपके वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.



Source link