UP IAS Trasfer list, Noida Authority New ACEO 2026: कौन हैं IAS प्रीति जायसवाल? राज्य सिविल सेवा से बनीं अफसर, अब नोएडा में संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी

UP IAS Trasfer list, Noida Authority New ACEO 2026: कौन हैं IAS प्रीति जायसवाल? राज्य सिविल सेवा से बनीं अफसर, अब नोएडा में संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी


Last Updated:

UP IAS Trasfer list, UPSC Success Story: उत्तर प्रदेश में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद नोएडा प्राधिकरण को नई अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) मिल गई हैं. बरेली मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहीं IAS प्रीति जायसवाल को अब नोएडा भेजा गया है. उनकी नियुक्ति चर्चा में है. प्रीति, राज्य सिविल सेवा में काम करने के बाद प्रमोशन के जरिए आईएएस बनीं. 2017 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी प्रीति जायसवाल इतिहास में एमफिल है.

Zoom

IAS Story, upsc success story, IAS Preeti Jaiswal: आईएएस प्रीति जायसवाल बनीं नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ.

UP IAS Trasfer list, UPSC Success Story: उत्तर प्रदेश में हाल ही में 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के डीएम और विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. इसी सूची में एक नाम प्रीति जायसवाल का भी है. अब तक बरेली मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहीं प्रीति जायसवाल को नोएडा प्राधिकरण का नया अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाया गया है. उन्होंने वंदना त्रिपाठी की जगह ली है जिन्हें सहारनपुर मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है.

प्रीति जायसवाल की यह नई नियुक्ति इसलिए भी खास है क्योंकि वह उन अधिकारियों में शामिल हैं जिन्होंने राज्य सिविल सेवा से अपना प्रशासनिक सफर शुरू किया और बाद में आईएएस बनीं. वह 2017 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता इतिहास विषय में एमफिल है. आइए जानते हैं कौन हैं प्रीति जायसवाल, कहां से आईएएस बनीं और अब नोएडा में उनके सामने क्या जिम्मेदारियां होंगी.

IAS Preeti Jaiswal: आईएएस प्रीति जायसवाल की डिटेल्‍स.

कौन हैं IAS प्रीति जायसवाल?

प्रीति जायसवाल उत्तर प्रदेश कैडर की 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. उनका सेलेक्‍शन भारतीय प्रशासनिक सेवा में राज्य सिविल सेवा यानी State Civil Service (SCS) के लिए हुआ था बाद में आईएएस पद के लिए उनका प्रमोशन हुआ था. उन्‍होंने इतिहास विषय में एमफिल किया है. वह दिल्‍ली की रहने वाली हैं.

राज्य सिविल सेवा से 2017 बैच की IAS अधिकारी बनीं

प्रीति जायसवाल का प्रशासनिक सफर राज्य सिविल सेवा से शुरू हुआ. उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्य सेवा में काम किया और बाद में पदोन्नति के जरिए भारतीय प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई. उनकी नियुक्ति 2022 की चयन सूची के तहत उत्तर प्रदेश कैडर में हुई थी.इस तरह उनका करियर उन अधिकारियों का उदाहरण है जो राज्य प्रशासन में अनुभव हासिल करने के बाद आईएएस तक पहुंचते हैं. राज्य सिविल सेवा से आईएएस में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को भी कैडर और बैच आवंटित किया जाता है. प्रीति जायसवाल का आईएएस बैच 2017 दर्ज है.

बरेली मंडल में अपर आयुक्त की संभाल रही थीं जिम्मेदारी

नोएडा प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी मिलने से पहले प्रीति जायसवाल बरेली मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थीं. इस पद पर रहते हुए वह मंडल स्तर के प्रशासनिक कामकाज से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही थीं. अब राज्य सरकार ने उन्हें वहां से हटाकर नोएडा प्राधिकरण भेज दिया है.

अब नोएडा प्राधिकरण की नई ACEO बनीं प्रीति जायसवाल

उत्तर प्रदेश सरकार के हालिया तबादला आदेश में प्रीति जायसवाल को बरेली मंडल के अपर आयुक्त पद से हटाकर नोएडा प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है. इससे पहले इस पद पर वंदना त्रिपाठी तैनात थीं. उनका तबादला सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त के पद पर किया गया है. नोएडा प्राधिकरण में ACEO का पद काफी महत्वपूर्ण होता है.



Source link