Dehradun Fashion Trend: देहरादून के बाजारों में वेलवेट सूटों की धूम, 1500 से 5000 रुपये तक की रेंज में मिल रहे हैं रॉयल डिजाइन

Dehradun Fashion Trend: देहरादून के बाजारों में वेलवेट सूटों की धूम, 1500 से 5000 रुपये तक की रेंज में मिल रहे हैं रॉयल डिजाइन


Last Updated:

Dehradun Winter Fashion: सर्दियों और शादियों के सीजन की शुरुआत होते ही देहरादून के बाजारों में मखमली यानी वेलवेट के कपड़ों की चमक बिखरने लगी है. ठंड से बचाव के साथ-साथ रॉयल और क्लासी लुक पाने के लिए महिलाएं इस बार वेलवेट सूट को अपनी पहली पसंद बना रही हैं. बाजार में ए-लाइन और स्ट्रेट कट से लेकर पारंपरिक डोगरी और फारसी सलवार तक के ऐसे शानदार डिजाइन आए हैं, जो हर उम्र की महिलाओं को खूब आकर्षित कर रहे हैं.

दुकानदार हिमांशु ने बताया कि पिछले कुछ सालों में वेलवेट की तरफ महिलाओं का रुझान देखा जा रहा है. महिलाएं खासकर ए-लाइन और स्ट्रेट कट में वेलवेट सूट ज्यादा पसंद कर रही हैं. उनका कहना है कि इस साल वेलवेट सबसे ज्यादा ट्रेंड में है और खूब बिक रहा है.

ए-लाइन सूट वेलवेट आउटफिट्स में सबसे ज्यादा बिकने वाला डिजाइन बन गया है. इसका घेरदार लुक हर बॉडी टाइप पर बेहद सुंदर और अट्रैक्टिव लगता है. स्ट्रेट कट सूट ऑफिस जाने वाली लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है. इसमें सिंपल नेकलाइन के साथ हैवी दुपट्टा मिल रहा है. मखमली कपड़े में गले और बाजू पर जरी वर्क भी खूब ट्रेंड कर रहा है. इसकी कीमत पंद्रह सौ से शुरू होकर पांच हजार तक बाजार में उपलब्ध है.

शरारा और प्लाजो सेट में भी वेलवेट की नई वैरायटी मार्केट में आई है. शरारा में फ्लेयर्ड पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती का कॉम्बिनेशन युवतियों को खूब भा रहा है. प्लाजो सेट में लेस और गोटा पट्टी का सुंदर वर्क दिया गया है. वेलवेट के साथ ऑर्गेंजा और नेट के दुपट्टे का नया कॉम्बिनेशन ट्रेंड में है. वेडिंग सीजन के लिए यह कलेक्शन परफेक्ट माना जा रहा है. दुकानदारों ने कई रंगों और डिजाइनों में भरपूर स्टॉक रखा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हिमांशु ने बताया कि धोती और डोगरी सलवार सूट वेलवेट में इस साल का सबसे न्यू ट्रेंड है. धोती स्टाइल में ड्रेप लुक के साथ वेलवेट का रॉयल फील मिलता है. डोगरी सलवार में पंजाबी टच के साथ हैवी पटियाला लुक दिया गया है. इसमें कुर्ती पर मिरर वर्क और कुंदन वर्क किया गया है. कॉलेज जाने वाली लड़कियां इस स्टाइल को सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं. यह पहनने में आरामदायक और स्टाइलिश दोनों है और बाजार में काफी डिमांड में है.

फारसी सलवार और को-ऑर्ड सेट सूट वेलवेट में सबसे मॉडर्न कलेक्शन माना जा रहा है. फारसी सलवार में घेरदार सलवार के साथ शॉर्ट शर्ट का स्टाइलिश लुक दिया गया है. को-ऑर्ड सेट में एक ही प्रिंट और कपड़े का कुर्ता और पैंट आता है. इसमें एम्ब्रॉयडरी के साथ ही वेलवेट पर डिजिटल प्रिंट भी मिल रहा है. वर्किंग वुमन के लिए को-ऑर्ड सेट काफी कंफर्टेबल है. यह दिन और रात दोनों समय आसानी से पहना जा सकता है.

वेलवेट सूटों में रंगों की भी भरमार मार्केट में देखने को मिल रही है. इस विंटर वाइन, बोतल ग्रीन, नेवी ब्लू और मरून सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं. ब्लैक और रॉयल ब्लू वेलवेट पार्टी वियर के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. लाइट कलर्स में पीच, पाउडर पिंक और आइवरी भी बाजार में आए हैं. मखमली टेक्सचर में डार्क शेड ज्यादा खिलकर आता है. ग्राहक रंग देखकर ही खरीदारी का मन बना रहे हैं.

वेलवेट की देखभाल भी बहुत खास होती है. वेलवेट को हमेशा ड्राई क्लीन कराना ही अच्छा माना जाता है. इसे सीधे तेज धूप में सुखाने से इसका मखमली टेक्सचर खराब हो सकता है. हैंगर में लटकाने के बजाय फोल्ड करके रखना ज्यादा ठीक रहता है. वेलवेट पर प्रेस करते समय उल्टा करके हल्की स्टीम प्रेस करनी चाहिए. सही देखभाल से वेलवेट सूट कई सालों तक नया लुक बना रहता है और चमकदार दिखता है.

देहरादून के विंटर बाजार में वेलवेट ने हर महिला के लिए कुछ न कुछ दिया है. कॉलेज गर्ल से लेकर शादीशुदा महिलाओं तक सबकी पसंद वेलवेट बन गई है. बाजार में वैरायटी इतनी ज्यादा है कि हर बजट में सूट आसानी से मिल रहा है. इंटरनेट पर भी वेलवेट सूट की नई डिजाइन खूब सर्च की जा रही हैं. अगर आप भी विंटर में स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो वेलवेट आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link