Last Updated:
Top 10 Highest-Grossing Indian Films Globally: इंडियन सिनेमा के टॉप 10 फिल्मों में रामायण 5वें नंबर पर पहुंच चुकी है. टॉप 10 हाईएस्ट ग्रोसिंग इंडियन फिल्मों में नंबर 1 पर आमिर खान तो दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह धुरंधर के साथ हैं.
बॉक्स ऑफिस पर रामायण की धूम जारी है. रणबीर कपूर,साई पल्लवी, यश से लेकर लारा दत्ता जैसे सितारों से सजी फिल्म वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है. रामायण ने ये आंकड़ा महज 11 दिन में हासिल किया. चलिए रामायण के साथ साथ टॉप 10 हाईएस्ट ग्रोसिंग इंडियन फिल्मों के बारे में बताते हैं.
ऐसी टॉप 10 फिल्में, जिन्होंने वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई की थी. इस टॉप 10 की लिस्ट में रामायण 5वें नबर पर पहुंच चुकी है. जल्द ही ये पुष्पा और बाहुबली जैसी फिल्मों को भी पछाड़ देगी. चलिए ये भी बताते हैं आखिर इस लिस्ट में नंबर 1 फिल्म कौन सी है. जो दस सालों से एक नंबर पर बनी हुई है. इसका कनेक्शन भी नितेश तिवारी से है. क्योंकि साल 2016 में आई उस फिल्म को रामायण के डायरेक्टर भी नितेश तिवारी ही हैं.
सबसे पहले रामायण के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करते हैं. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ने 11 दिन के भीतर वर्ल्डवाइड 1410 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ये पांचवी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रामायण ने भारत में 784.33 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है तो विदेशों से ये कमाई 485 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है. रामायण के कलेक्शन में नोट करने वाली बात ये है कि ये देश के साथ साथ विदेश में भी जबरदरस्त बिजनेस कर रही है. नॉर्थ अमेरिका से लेकर आयरलैंड जैसे देशों में भी इसने इतिहास रचा है. इसी के साथ रामायण ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में जवान, पठान, आरआरआर से लेकर धुरंधर को भी धूल चटा दी है.
10 highest-grossing Indian films globally:दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में आमिर खान की ‘दंगल’ 2,070.3 करोड़ रुपये के साथ नंबर वन पर है. सालों से आमिर खान का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में कोई रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. वो बेशक धुरंधर 2 हो या पुष्पा जैसी पैन इंडिया फिल्में.
वहीं, रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ ने 1,850.82 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन के मामले में दूसरे नंबर पर है. तीसरे नंबर पर प्रभास की ‘बाहुबली 2’ है जिसने 1,788.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं चौथे नंबर पर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है जिसने 1,727.23 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन कर इतिहास रचा था.
इस लिस्ट में रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ 5वें नंबर पर आ चुकी है जिसने सिर्फ 11 दिनों में 1399.06 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ेगी. छठे नंबर पर ‘धुरंधर’ है जिसने 1,354.84 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
लिस्ट में सातवें स्थान पर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ है, जिसने दुनिया भर में 1,275.51 करोड़ रुपये कमाए थे. फिर आती है यश की ‘केजीएफ चैप्टर 2’ जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,228.59 करोड़ रुपये कमाकर ब्लॉकबस्टर का तमगा हासिल किया था. 9वें नंबर पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है जिसने 1,163.82 करोड़ रुपये तो 10वें पर ‘पठान’ है जिसने 1,069.85 करोड़ रुपये कमाए थे.