सीतापुर में रफ्तार के कहर में 3 की मौत, डंपर ने हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर

सीतापुर में रफ्तार के कहर में 3 की मौत, डंपर ने हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर


Last Updated:

सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां नैशनल हाइवे 24 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. टैक्टर ट्ऱॉली पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई.

Zoom

सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

संदीप मिश्रा, सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां नैशनल हाइवे 24 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. टैक्टर ट्ऱॉली पर सवार तीन मजदूरों की मौत हो गई. इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा अटरिया थाना क्षेत्र के सहजनपुर के पास हुआ.

इस घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे. ये सभी तालगांव और लहरपुर के रहने वाले है और लखनऊ से मजदूरी करके वापस आ रहे थे. यह हादसा कोहरे के चलते होना बताया जा रहा है.

लहरपुर के बिनौरा के रहने वाले गोबिंद और नीलू और तालगांव थाना क्षेत्र के रानीपुर के रहने वाले आकाश,विकास और सुनील सभी लोग लखनऊ मजदूरी करने गए हुए थे. सभी लोग मजदूरी करके मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे. जब ट्रैक्टर ट्राली अटरिया थाना क्षेत्र के NH24 पर स्थित सहजनपुर गांव के सामने से गुजर रहीं थी तभी पीछे से आ रहे डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और उस पर बैठे पांचों मजदूर टैक्टर ट्राली के नीचे दब गए. इस हादसे में गोविंद, नीलू सहित आकाश की घटनास्थल पर ही मौत हों गई. ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करते हुए घायल विकास और सुनील को तत्काल सिधौली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया.

सूचना पाकर सीओ सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंच गए. डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से भाग गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.



Source link