इस एक्टर की मालिश करते थे नाना पाटेकर, हर बार मिलते थे सिर्फ 2 रुपये, ताउम्र सिर्फ दो फिल्म में किया साथ काम

इस एक्टर की मालिश करते थे नाना पाटेकर, हर बार मिलते थे सिर्फ 2 रुपये, ताउम्र सिर्फ दो फिल्म में किया साथ काम


Last Updated:

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने पिछले महीने 8 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांसें लीं. उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. नाना पाटेकर के चले जाने से फिल्मी जगत में एक ऐसा सन्नाटा छा गया है जिसे कोई कभी नहीं मिटा सकता है. उनके चले जाने के बाद कई कलाकारों ने उनके साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया.

नई दिल्ली. नाना पाटेकर ने 75 साल की उम्र में 8 अक्टूबर को अंतिम सांसें ली. उनके चले जाने से फिल्मी दुनिया में एक मातम छा गया है. नाना पाटेकर के साथ कई कलाकारों ने शानदार यादें साझा कर बताया कि वो कितने बेहतरीन एक्टर थे. नाना पाटेकर के करीबी दोस्तों में मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अशोक सराफ भी शामिल हैं.

अशोक सराफ को युवा दर्शक सिंघम जैसी फिल्मों से जानते हैं लेकिन वो हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज रहे हैं. उनकी नाना पाटेकर संग काफी गहरी दोस्ती थी. एक्टर ने हालिया इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर संग काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है.

एबीपी माझा के साथ हाल ही में हुई बातचीत में अशोक सराफ ने नाना पाटेकर के साथ अपनी दोस्ती और उनके मजाकिया स्वभाव को याद किया. उन्होंने बताया कि नाना कई बार उनके हाथों, पैरों, सिर और पीठ की मालिश करने लगते थे. अशोक उन्हें ऐसा करने से मना भी करते थे, लेकिन नाना उनकी बात नहीं मानते थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अशोक सराफ ने बताया, ‘नाना पाटेकर कभी-कभी मेरे हाथों, पैरों, सिर और पीठ की मालिश किया करते थे. मैं उन्हें ऐसा करने से मना करता था, लेकिन वह कहते थे कि कोई बात नहीं. इस पर मैं उनसे कहता था कि मैं यह काम मुफ्त में नहीं करवाऊंगा. इसके बाद मैं उन्हें 2 रुपये दे देता था और वह पैसे अपनी जेब में रख लेते थे’.

अशोक सराफ कहते हैं कि जब वो दोबारा नाना पाटेकर से मिले तो एक्टर ने दोबारा उनकी मालिश की. यहां तक कि वो जब भी मिलते तो उनकी मालिश करने लगते थे. अशोक सराफ ने आगे बताया कि कुछ दिनों बाद जब दोनों दोबारा मिले, तो नाना ने फिर उनकी पीठ की मालिश शुरू कर दी. इस बार अशोक ने उन्हें 2 रुपये की जगह 5 रुपये दिए.

अशोक सराफ ने इस किस्से का सबसे मजेदार हिस्सा बताते हुए कहा कि एक बार जी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों की मुलाकात हुई. वो चेयर पर बैठे हुए थे, तभी नाना उनके पास आए और फिर से उनकी पीठ की मालिश करने लगे. अशोक ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन नाना ने मालिश जारी रखी.

इसके बाद अशोक ने उन्हें 10 रुपये दिए. पैसे देखते ही नाना ने हैरानी से पूछा कि यह क्या है, जबकि उन दोनों के बीच तो सिर्फ 2 रुपये देने की बात तय हुई थी. इस पर अशोक सराफ ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘महंगाई बढ़ गई है, इसे रख लो’. उनकी यह बात सुनकर नाना ने भी पैसे रख लिए.

नाना पाटेकर और अशोक सराफ के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग थी, लेकिन दोनों ने सिर्फ दो ही फिल्म में काम किया था. इस जोड़ी ने ‘सावित्री’ और ‘रघुमैना’ में साथ काम किया था. दोनों की मुलाकात थिएटर के दिनों में हुई थी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link