ओलंपिक से पहले लॉस एंजिल्स में दिखेगा टीम इंडिया का जलवा! अमेरिका में T20 मैच कराने की तैयारी

ओलंपिक से पहले लॉस एंजिल्स में दिखेगा टीम इंडिया का जलवा! अमेरिका में T20 मैच कराने की तैयारी


होमखेलक्रिकेट

ओलंपिक से पहले लॉस एंजिल्स में दिखेगा टीम इंडिया का जलवा! T20 कराने की तैयारी

Last Updated:

वेस्टइंडीज अगले साल भारत के खिलाफ टी20 मुकाबलों की मेजबानी अमेरिका या कनाडा में कर सकता है. इन मैचों के लिए वाशिंगटन डीसी, लॉस एंजिल्स और टोरंटो संभावित वेन्यू हैं. क्रिकेट वेस्टइंडीज इस सीरीज के जरिए उत्तरी अमेरिका में क्रिकेट की पहुंच बढ़ाना चाहता है.

Zoom

अगले साल भारत की मेजबानी करेगा वेस्टइंडीज.

नई दिल्ली. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक से एक साल पहले लॉस एंजिल्स में खेलने का मौका मिल सकता है. भारत अगले साल जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका और कनाडा में दो टी20 मुकाबले खेलेगा, जिसमें एक मैच लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जाने की संभावना है. लॉस एंजिल्स के अलावा, वाशिंगटन डीसी और टोरंटो भी संभावित वेन्यू में शामिल हैं. ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज’ इस क्षेत्र में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल का इकलौता ‘फुल मेंबर’ है, जो उत्तरी अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है.

भारत की मेजबानी करेगा वेस्टइंडीज

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से आयोजित की जाने वाली यह सीरीज, आईसीसी के 2027-31 के ‘फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम’ (FTP) का हिस्सा हो सकती है, जिसे अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है. हाल ही में बाली में हुई आईसीसी की तिमाही बैठकों में सभी ‘फुल मेंबर्स’ ने इन योजनाओं पर चर्चा की. वेस्टइंडीज अगले साइकिल की शुरुआत जुलाई में भारत की मेजबानी के साथ करेगा. इस दौरे में सभी फॉर्मेट के मैच शामिल हो सकते हैं, जिसमें संभवतः दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे.

अमेरिका में मैच खेले जाने की संभावना

इनमें से दो टी20 मैच उत्तरी अमेरिका में खेले जाने हैं और दोनों मैच एक ही वेन्यू पर होंगे. वाशिंगटन डीसी और टोरंटो इसके लिए सबसे आगे चल रहे हैं. हालांकि, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट के लिए तय वेन्यू ‘पोमोना’ और फ्लोरिडा का ‘लॉडरहिल’ भी विकल्पों में शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वेस्टइंडीज पिछले एक दशक से लॉडरहिल के ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम में नियमित रूप से मुकाबलों की मेजबानी करता रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जीटी20 कनाडा के जरिए क्रिकेट कनाडा के साथ अपने रिश्ते मजबूत किए हैं. इसका उदाहरण हाल ही में संपन्न हुआ जीटी20 टूर्नामेंट है, जो पूरी तरह से सेंट विंसेंट और ग्रेनाडाइन्स में आयोजित किया गया था.’ भविष्य में वेस्टइंडीज के मैच ओकलैंड कोलिजीयम (जहां पिछले दो सीजन में एमएलसी के मैच हुए हैं) और वैंकूवर में भी खेले जा सकते हैं.

एफटीपी चक्र का सबसे बड़ा आकर्षण 2028 में वेस्टइंडीज का यूके दौरा होगा. इस दौरे पर एक टेस्ट मैच प्रतिष्ठित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा, जो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा. जून 1928 में लॉर्ड्स में खेले गए उस मैच में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के हाथों एक पारी और 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.



Source link