Gaya News: छठ मनाने गांव गया था मुखिया का परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया 20 लाख का सामान

Gaya News: छठ मनाने गांव गया था मुखिया का परिवार, पीछे से चोरों ने साफ कर दिया 20 लाख का सामान


Last Updated:

Gaya News: छठ की खुशियों के बीच अचानक परिवार का सदमा लग गया. गया में चोरों ने मुखिया संघ के अध्यक्ष के बंद मकान को निशाना बनाया. छठ मनाने गांव गए परिवार के पीछे चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चुरा लिए. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

Zoom

अतरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव के घर चोरी.

गयाः बिहार के गया में चोरों ने एक बार फिर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी. इस बार चोरों ने किसी आम आदमी के नहीं, बल्कि मुखिया संघ के अध्यक्ष के घर को निशाना बनाया. छठ पर्व मनाने के लिए पूरा परिवार गांव गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और दूसरे कीमती सामान लेकर फरार हो गए. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 53 स्थित महावीर नगर की.

बंद मकान में चोरों ने की चोरी
पीड़ित की पहचान सिद्ध पंचायत के मुखिया और अतरी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव के रूप में की गई. अरुण कुमार यादव छठ पर्व मनाने के लिए अपने पूरे परिवार के साथ गांव गए थे. घर बंद था और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी का प्लान बनाया. चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए. इसके बाद घर में रखे गोदरेज और बक्से को तोड़कर कीमती सामान निकाल लिया.

पड़ोसियों ने बताया चोरी हो गई
चोरों ने घर के कमरों को पूरी तरह खंगाल डाला. अलमारी और बक्सों में रखे जेवरात, नकदी और दूसरे कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की जानकारी परिवार को पड़ोसियों के जरिए मिली. पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. सूचना मिलते ही परिवार वापस गया स्थित अपने मकान पहुंचा. वहां का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए. घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्से टूटे हुए थे.

मुखिया ने पुलिस की सुरक्षा पर उठाए सवाल
अरुण कुमार यादव ने बताया कि चोर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती सामान ले गए हैं. उन्होंने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि का परिवार अपने ही घर में सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. उन्होंने पुलिस के वरीय अधिकारियों से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है. इस घटना के बाद इलाके में भी चर्चा तेज हो गई है. त्योहार के दौरान बंद घरों को निशाना बनाए जाने से लोगों की चिंता बढ़ गई है.



Source link