लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत? ICC के नए शेड्यूल ने बढ़ाई उम्मीद, लेकिन एक पेंच भी

लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत? ICC के नए शेड्यूल ने बढ़ाई उम्मीद, लेकिन एक पेंच भी


होमखेलक्रिकेट

लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा भारत? ICC के शेड्यूल ने बढ़ाई उम्मीद

Last Updated:

आईसीसी ने हाल ही ऐलान किया कि भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप भारत में हो सकते हैं. हालांकि, नए शेड्यूल के हिसाब से इसमें एक पेंच भी है. आइए जानते हैं.

Zoom

भारत में लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होगा?

नई दिल्ली. भारतीय फैंस को आने वाले सालों में भारत में लगातार दो बड़ा वर्ल्ड कप देखने का मौका मिल सकता है. भारत 2031 के बाद 2035 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भी कर सकता है. ICC के नए शेड्यूल ने इस संभावना को हवा दे दी है. हालांकि, लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी मिलना इतना आसान नहीं होगा. इसके पीछे एक बड़ी वजह भी है, जो भारत की दावेदारी को कमजोर कर सकती है. दरअसल, ICC ने बाली में हुई अपनी बैठक के बाद 2032 से 2035 के बीच होने वाले छह बड़े टूर्नामेंट की तारीखों और समय का खाका तैयार कर लिया है. इनमें दो टी20 वर्ल्ड कप, एक चैंपियंस ट्रॉफी और एक वनडे वर्ल्ड कप शामिल हैं. खास बात यह है कि इनमें से तीन टूर्नामेंट ऐसे समय पर होंगे, जब भारत में उनका आयोजन करना आसान हो सकता है.

2032 से 2035 तक इन टूर्नामेंट का आयोजन
ICC के तय कार्यक्रम के मुताबिक, 2032 का टी20 वर्ल्ड कप 14 अक्टूबर से 14 नवंबर तक खेला जाएगा. इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी 2 से 23 अक्टूबर के बीच होगी. वहीं, 2035 का वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा. इन तीनों टूर्नामेंट की तारीखें भारत में आयोजन के लिहाज से अनुकूल मानी जा रही हैं. हालांकि, इन टूर्नामेंट की मेजबानी अभी तय नहीं हुई है. ICC अगले साइकिल के आयोजनों के लिए सदस्य देशों से बोली आमंत्रित करेगा. यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को पहले यह तय करना होगा कि वह किन टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल करने के लिए दावेदारी पेश करना चाहता है.

2035 वर्ल्ड कप की राह में क्या है पेंच?
भारत के लिए सबसे बड़ी चुनौती 2035 के वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी को लेकर है. दरअसल, भारत को 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 में बांग्लादेश के साथ वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करनी है. ऐसे में 2031 के तुरंत बाद 2035 का वनडे वर्ल्ड कप भी भारत को मिलना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, ऐसा पहले हो चुका है. इंग्लैंड ने 1975 और 1979 में लगातार दो वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, लेकिन उस दौर और आज के क्रिकेट के हालात में काफी अंतर है. इसलिए भारत के लिए लगातार दो बार इस बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी हासिल करना आसान नहीं माना जा रहा.

WTC में फिलहाल नहीं जुड़ेंगी नई टीमें
ICC की बैठक में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को लेकर भी अहम फैसला हुआ. फिलहाल इस टूर्नामेंट में नौ टीमें ही खेलती रहेंगी. जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड को शामिल करने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी, लेकिन अभी किसी नई टीम को जगह नहीं दी गई है. यह कम से कम 2029 तक जारी रहेगा. इसके बाद 2029-31 के WTC साइकिल के लिए टीमों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव पर दोबारा विचार किया जा सकता है.



Source link