Tulsi Vivah 2026 Upay: जिन युवक और युवती के विवाह में देरी हो रही है या जिनको मनचाहा जीवनसाथी नहीं मिल रहा है तो उन लोगों के लिए 21 नवंबर का दिन बेहद खास है. इस दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और इसका इंतजार पूरे वर्ष लोगों को रहता है. इस दिन तुलसी विवाह है. इस अवसर पर माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से की जाती है. यह देवउठनी एकादशी के अगले ही दिन होता है. हालांकि कभी कभी तिथि के समय की वजह से एकादशी को भी होता है. यदि कोई 21 नवंबर को तुलसी विवाह न कर पाए तो त्रयोदयशी से पूर्णिमा के बीच कर लें. आइए जानते हैं विवाह या मनचाहे जीवनसाथी के लिए तुलसी विवाह के उपाय.
तुलसी विवाह 2026: जल्द शादी के उपाय
जिन लोगों के विवाह में ग्रह बाधा बन रहे हैं, ग्रहों की खराब स्थिति की वजह से विवाह में देरी हो रही है या कोई समस्या आ रही है या आपको कोई जीवनसाथी नहीं मिल पा रहा है तो आप 21 नवंबर को अपने घर पर तुलसी विवाह का आयोजन करें.
जिस प्रकार से एक विवाह के लिए मंडप, नए वस्त्र, सोलह श्रृंगार की वस्तुएं, फल, मिठाई, भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है, उसी प्रकार से आप अपने घर पर तुलसी विवाह का आयोजन करें. इसमें आप भगवान शालिग्राम और एक तुलसी के पौधे की व्यवस्था कर लें.
गन्ने से शादी का मंडप बनाकर विधि विधान से तुलसी विवाह करें. माता तुलसी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. भगवान शालिग्राम को नए वस्त्र, जनेऊ आदि चढ़ाएं और उसके बाद तुलसी विवाह की कथा सुनें. आपके लिए जल्द विवाह का योग बनेगा.
हल्दी का उपाय: तुलसी विवाह वाले दिन स्नान के समय पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर मिला लें. फिर उससे ही स्नान करें. इसके बाद माता तुलसी को हल्दी अर्पित करें. इस उपाय से गुरु का शुभ प्रभाव बढ़ेगा और जल्द विवाह होगा.
इसमें दूसरा उपाय यह है कि आप गांठ वाली एक हल्दी लें. उस पर अपना नाम और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति की कामना लिखें. फिर उसमें पीला धागा लपेट दें. उसके बाद उसे तुलसी के गमले में मिट्टी में दबा दें. फिर तुलसी माता और भगवान शालिग्राम से जल्द विवाह की प्रार्थना करें.
तुलसी विवाह के फायदे
जो लोग तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं, उनका जल्द विवाह होता है. विवाहित लोग तुलसी विवाह कराते हैं, तो उनका दांपत्य जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहता है.
यदि आपको कोई पुत्री नहीं है और आप तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं तो आपको कन्या दान का पुण्य लाभ प्राप्त होगा.
तुलसी विवाह कराने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. उनके आशीर्वाद से पाप मिटते हैं और जीवन के संकट दूर होते हैं.
तुलसी विवाह करने से विवाहित महिलाओं के सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होती है.