रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 4 की मौत, 6 घायल

रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, बारात से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 4 की मौत, 6 घायल


Last Updated:

पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में कुल 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं.

Zoom

रुद्रप्रयाग हादसा

Rudraprayag Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लॉक के क्यूंजा घाटी में मंगलवार रात करीब 9 बजे कंडारा रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. पोखरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. वाहन में कुल 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं. जानकारी के अनुसार वाहन रांसी-गोणार क्षेत्र का बताया जा रहा है. सभी लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस रांसी लौट रहे थे. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

वहीं पुलिस, SDRF और स्थानीय लोगों के द्वारा सभी लोगों का रेस्क्यू कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एसओ गुमान सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनू गोदियाल पुलिस बल, SDRF के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया.

वहीं, जिला पंचायत सदस्य कंडारा अजयवीर भंडारी पूर्व विधायक मनोज रावत, कालीमठ वार्ड के पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिनोद राणा भी देर रात तक मौके पर मौजूद रहे. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.



Source link