Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी सुस्त, ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के करीब, जानें बाजार का हाल

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी सुस्त, ब्रेंट का भाव 91 डॉलर के करीब, जानें बाजार का हाल


Last Updated:

शेयर बाजार में आज 17 नवंबर को क्या हलचल रही, किन शेयरों में तेजी या गिरावट देखने को मिली और बाजार की चाल को किन खबरों ने प्रभावित किया, इसकी हर अपडेट आपको यहां मिलेगी. ग्लोबल मार्केट के संकेतों से लेकर सेंसेक्स…और पढ़ें

Zoom

सोमवार को शेयर मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था.

भारतीय शेयर बाजार में आज 17 नवंबर कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं. गिफ्ट निफ्टी 25,320 पर कारोबार कर रहा है. इससे घरेलू बाजार के सुस्त शुरुआत करने की उम्मीद है. पिछले कारोबारी सेशन में सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी. निफ्टी 146.80 अंक यानी 0.58 फीसदी चढ़कर 25,291.10 अंक पर बंद हुआ था. FMCG और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला, जबकि फार्मा, ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों में दबाव रहा.

November 17, 202607:48 IST

एशियाई बाजारों में गिरावट, निक्केई और हैंगसेंग 1% टूटे

एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिल रही है. अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी पड़ा है. टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से निवेशकों का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है. अमेरिका की ओर से चीन को एडवांस AI चिप्स की सप्लाई पर रोक लगाने की कोशिशों ने भी टेक्नोलॉजी सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है. कारोबार के दौरान जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग करीब 1 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी तक गिर गया. वहीं, जापान को छोड़कर एशिया-प्रशांत के शेयरों का MSCI इंडेक्स 0.63 फीसदी फिसल गया है.



Source link