‘सभी को पढ़नी चाहिए, हिमाचल विधानसभा के सेशन से पहले धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने सोनिया गांधी की किताब का किया विमोचन

‘सभी को पढ़नी चाहिए, हिमाचल विधानसभा के सेशन से पहले धर्मशाला में सीएम सुक्खू ने सोनिया गांधी की किताब का किया विमोचन


Last Updated:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव का विमोचन किया. उन्होंने युवाओं से पुस्तक पढ़ने का आग्रह किया.

Zoom

धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया.

धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले 16 नवंबर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के धर्मशाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंगः ए जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन किया. फिर सीएम ने सेशन में हिस्सा लिया और बाद में दिल्ली में बुंक लॉन्च में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं का संवेदनशील एवं सारगर्भित वर्णन है. उनके जीवन के संघर्षों और दृढ़ संकल्प से परिपूर्ण जीवन यात्रा को दर्शाया गया है. ऐसे में सभी को किताब पढ़नी चाहिए.

सुक्खू ने कहा कि इस पुस्तक में वर्णित किया गया है कि किस प्रकार सोनिया गांधी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच स्वयं को ढाला और साहस, धैर्य एवं दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ विभिन्न कठिनाइयों पर जीत हासिल की. उनका जीवन संघर्ष, आत्मबल, मजबूत व्यक्तित्व और बदलती परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को ढालने की क्षमता का परिचायक है.

हिमाचल कांग्रेस के विधायक.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों को सोनिया गांधी के व्यक्तिगत अनुभवों और उनकी जीवन यात्रा को समझने का अवसर प्रदान करती है. यह कठिन परिस्थितियों का साहस और धैर्य के साथ सामना करने की महत्वपूर्ण सीख भी देती है. उन्होंने युवाओं से इस पुस्तक को पढ़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जीवन के अनुभवों, संघर्षों और उनसे मिलने वाली सीख को समझना व्यक्ति के व्यक्तित्व और जीवन के प्रति दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

हिमाचल में कांग्रेस विधायकों के हाथ में सोनिया गांधी की किताब.

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी विदित चौधरी एवं चेतन चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायकगण तथा अन्य गणमान्य थे.



Source link