Last Updated:
कॉमेडियन-राइटर और फिल्ममेकर वरुण ग्रोवर ने कुछ समय पहले रामानंद सागर की रामायण के सितारों पर तंज कसा था. वरुण ने कहा था कि रामानंद सागर के रामायण के कलाकार खुद को अवतार समझते हैं. अब पुराने लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने पलटवार किया है. उन्होंने वरुण का नाम लिए बिना करारा तंज कसा और अपना साथ देने वाले लोगों का आभार जताया.
सुनील लहरी ने वरुण ग्रोवर के कमेंट पर पलटवार किया. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. वरुण ग्रोवर ने रामानंद सागर की रामायण के कलाकारों पर तंज कसा था. उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण का बचाव करते हुए कहा कि रामानंद सागर की रामायण के कलाकार खुद को भगवान का रूप ही समझते हैं. उन्होंने टीवी सीरियल रामायण में लक्ष्मण का रोल अदा करने वाले सुनील लहरी पर तंज कसा था. अब सुनील लहरी ने एक्स वीडियो के जरिए कॉमेडियन-राइटर और फिल्ममेकर वरुण ग्रोवर पर पलटवार किया है.
सुनील लहरी ने कहा कि एक सज्जन हैं जो कहते हैं कि हम लोग खुद को अवतार समझते हैं लेकिन ये आपकी सोच है साहब. हम लोग खुद को अवतार नहीं समझते हैं. सुनील लहरी ने बिना वरुण ग्रोवर का नाम लिए उनपर करारा पलटवार किया. वो कहते हैं कि आज से पहले वो जानते भी नहीं थे कि ये कॉमेडियन, राइटर कौन हैं. उन्होंने कभी नाम भी नहीं सुना था. उनके साथ काम करने वाले एक शख्स ने उन्हें इनके बारे में बताया.
सुनील लहरी ने कॉमेडियन वरुण ग्रोवर पर पलटवार किया
सुनील लहरी ने वरुण ग्रोवर पर कसा तंज.
रामानंद सागर के लक्ष्मण की दो टूक
एक्टर ने आगे कहा, ‘आप लोगों का उसके लिए प्यार, आदर, सम्मान हमें पिछले 40 साल से मिल रहा है. जनवरी में 40 साल पूरे हो जाएंगे. सुनील लहरी ने कहा कि हमने आपके प्यार और सम्मान का मान और मर्यादा रखने की पूरी कोशिश की है’.
अपने ढाई मिनट के वीडियो के कैप्शन पर सुनील लिखते हैं, ‘कभी-कभी गलत बात पर चुप रहना खास कर जब बात हमारे महाकाव्य रामायण के प्रति,आपका ईमानदारी और आस्था की हो तो बताकर और रियलाईज करा कर सामने वाले को समझना भी जरूरी है’. रामानंद सागर के लक्ष्मण ने उनकी तरफ से वरुण ग्रोवर को जवाब देने वाले फैंस का आभार भी जताया.