Live: आईपीएल रिटेंशन का आखिरी दिन, किसे रखेंगी टीमें, किसका कटेगा पत्ता?
Last Updated:
IPL 2027 Retention Day Live: आईपीएल 2027 के रिटेंशन का आज आखिरी दिन है. रिटेंशन डे पर कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा. मोहम्मद शमी, सैम करन और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को लेकर बड़े फैसले देखने …और पढ़ें
आईपीएल 2027 के रिटेंशन का आज आखिरी दिन.
IPL 2027 Retention Live Updates: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने का आज आखिरी दिन है. नमस्कार! हमारे इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है . आज यानी 17 नवंबर को सभी 10 टीमें अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी. कई बड़े खिलाड़ियों की किस्मत का भी फैसला होगा. दिसंबर में होने वाले आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले इस बार ट्रेड विंडो में भी जमकर हलचल देखने को मिली है. हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों की टीम बदल चुकी है, जबकि ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हुई है.
November 17, 202606:55 IST
IPL 2027 Retention Live: BCCI ने बढ़ाई थी रिटेंशन की डेडलाइन
आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख पहले 15 नवंबर तय की गई थी, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसमें दो दिन का इजाफा कर दिया था. अब सभी फ्रेंचाइजियों को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट सौंपनी है. वहीं, आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित किया जाएगा. इस बार हर फ्रेंचाइजी के पास खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 157 करोड़ रुपये का सैलरी कैप होगा. हालांकि, अभी सभी टीमों की आधिकारिक रिटेंशन लिस्ट का इंतजार है.
November 17, 202606:55 IST
IPL 2027 Retention Live: शमी और करन के ट्रेड की खबरें
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स में जा सकते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को लेकर खिलाड़ियों की अदला-बदली का समझौता हो सकता है. ‘क्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह सौदा हो जाता है तो शमी राजस्थान रॉयल्स में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं.
November 17, 202606:40 IST
IPL 2027 Retention Live: नमस्कार!
आईपीएल रिटेंशन के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2027 के लिहाज से कई खिलाड़ियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण दिन होने वाला है. सभी टीमें आज अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी. इसके साथ ही ये तय हो जाएगा कि कौन से खिलाड़ी सीधा आईपीएल 2027 में खेलने उतरेंगे, जबकि किन खिलाड़ियों की किस्मत दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन पर निर्भर करेगी. आप इससे जुड़ी बड़ी और पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए बने रहिए हमारे साथ.