राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे चरण में 84.42% मतदान, जैसलमेर की खुहड़ी में सबसे ज्यादा वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे चरण में 84.42% मतदान, जैसलमेर की खुहड़ी में सबसे ज्यादा वोटिंग


Last Updated:


राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में शानदार मतदान हुआ है. प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में कुल 84.42% वोट पड़े. सबसे अधिक मतदान जैसलमेर की खुहड़ी पंचायत समिति में 92.51% दर्ज किया गया. हनुमानगढ़ की रावतसर में 92.12%, बांसवाड़ा की छोटी सरवा में 92.14%, जैसलमेर की नाचना में 91.37% और बाड़मेर की पाटोदी में 91.30% मतदान हुआ।जैसलमेर की जैसलमेर पंचायत समिति में 91.04%, फतेहगढ़ और सांकड़ा में 90.79% वोटिंग रही. सबसे कम मतदान बालोतरा की सिवाना पंचायत समिति में 72.35% और सलूंबर की जयसमंद में 76.26% रहा. सीकर की रामगढ़ शेखावाटी में 78.07% मतदान हुआ.

Zoom

राजस्थान पंचायत चुनाव.

जयपुर. राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदाताओं ने जमकर वोट डाले. प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में कुल 84.42% मतदान हुआ. जैसलमेर की खुहड़ी पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 92.51% वोटिंग दर्ज की गई. वहीं, सबसे कम मतदान बालोतरा की सिवाना पंचायत समिति में 72.35% रहा.

कम मतदान वाली पंचायत समितियों में बालोतरा की सिवाना सबसे नीचे रही. यहां 72.35% मतदान हुआ. इसके अलावा सलूम्बर की जयसमंद में 76.26% और सीकर की रामगढ़ शेखावाटी में 78.07% वोटिंग दर्ज की गई.

इन पंचायत समितियों में 90% से ज्यादा मतदान

चौथे चरण में कई पंचायत समितियों में मतदान का आंकड़ा 90% के पार पहुंचा.

  • जैसलमेर की खुहड़ी में 92.51% मतदान हुआ.
  • हनुमानगढ़ की रावतसर में 92.12% वोट पड़े.
  • बांसवाड़ा की छोटी सरवा में 92.14% मतदान दर्ज किया गया.
  • जैसलमेर की जैसलमेर पंचायत समिति में 91.04% वोटिंग हुई.
  • बाड़मेर की पाटोदी में 91.30% मतदान हुआ.
  • जैसलमेर की नाचना में 91.37% वोट पड़े.
  • जैसलमेर की फतेहगढ़ और सांकड़ा में 90.79% मतदान हुआ.

जयपुर की चारों पंचायत समितियों में 84% से ज्यादा मतदान

जयपुर जिले की चारों पंचायत समितियों में मतदान का आंकड़ा 84% से अधिक रहा. बस्सी में सबसे ज्यादा 86.17% मतदान हुआ. जमवारामगढ़ में 85.59%, आंधी में 84.47% और तूंगा में 84% वोट पड़े.

आखिरी चरण का हुआ मतदान

राजस्थान में गांव की सरकार चुनने के लिए आज आखिरी चरण का मतदान हुआ है. पंचायती राज आम चुनाव 2026 के चौथे चरण में प्रदेश के 25 जिलों की 116 पंचायत समितियों की 3747 ग्राम पंचायतों में वोट डाले गए हैं. सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक चली. इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई.

इस चरण में 1.05 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने गांव के नए सरपंच और वार्ड पंच चुने. कुल 3747 सरपंच और 33,885 वार्ड पंचों के पदों के लिए मतदान हुआ. चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल किया जा रहा है. चौथे और आखिरी चरण का मतदान पूरा होने के साथ ही राजस्थान की सभी 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गए.



Source link