कबाड़ से करोड़पति : घरों से कचरा उठाकर लड़के ने बना दिया 66 करोड़ का बिजनेस, पूरी दिल्ली में चलता है कारोबार

कबाड़ से करोड़पति : घरों से कचरा उठाकर लड़के ने बना दिया 66 करोड़ का बिजनेस, पूरी दिल्ली में चलता है कारोबार


Last Updated:

Success Story : कबाड़ से करोड़पति की इस छठवीं सीरीज में हम ऐसे युवा की कहानी लेकर आए हैं, जिसने घरों से कबाड़ उठाकर 66 करोड़ का बिजनेस बना दिया है. बचपन की एक घटना से अनुभव लेकर उन्होंने जो काम शुरू किया, आज वह पूरे दिल्ली-एनसीआर में फैल चुका है. शार्क टैंक से भी उनकी कंपनी को 60 लाख की फंडिंग मिली थी.

Zoom

स्क्रैपअंकल कंपनी को साल 2019 में शुरू की गई थी.

नई दिल्ली. एक आइडिया जो दुनिया बदल दे. इस स्लोगन को तो आपने भी कई बार देखा और सुना होगा, लेकिन इसे सच होते देखना है तो दिल्ली के इस युवा की कहानी देखिए. बीटेक की पढ़ाई करने के बाद दिल्ली निवासी मुकुल छाबड़ा ने नौकरी करने के बजाय अपना धंधा जमाना ज्यादा बेहतर समझा. उनके मामा कबाड़ का काम करते थे, जिन्हें देखकर ही यह ख्याल आया कि इसे मॉडर्न बिजनेस का रूप दिया. इसी आइडिया पर उन्होंने साल 2019 में स्क्रैपअंकल (ScrapUncle) नाम से कंपनी बनाई और घरों से कबाड़ उठाकर करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर दिया.

सोनीपत के रहने वाले मुकुल छाबड़ा ने अपने मामा का स्क्रैप का काम देखकर ही खुद का बिजनेस शुरू किया. उन्होंने घर-घर जाकर कचरा उठाने के बजाय एक ऐप बनाया जिस पर हर तरह के कबाड़ का अलग-अलग रेट लिखा हुआ है. आपको जो भी कबाड़ बेचना है, उनके ऐप स्क्रैपअंकल पर जाकर चेक कर सकते हैं. वहां हर कबाड़ का बाकियों से अच्छा रेट दिया जाता है और यही कारण है कि लोग अपना कबाड़ उन्हें बेचने लगे. ऊपर से कबाड़ बेचने के लिए न तो मोलभाव करना पड़ता है और न ही कबाड़ी की खोज करनी पड़ती है. बस ऐप पर ऑर्डर दीजिए और उनकी कंपनी का बंदा आकर घर से कबाड़ ले जाएगा. तत्काल आपको पैसों का भुगतान भी कर दिया जाएगा.

बचपन की घटना से आया आइडिया
मुकुल का कहना है कि इस बिजनेस को शुरू करने का आइडिया उनके बचपन की एक घटना से जुड़ा हुआ है. दरअसल, उनकी एक नई साइकिल चोरी हो गई थी और जब वह मिली तो पता चला कि उसे कबाड़ी वाला उठा ले गया था. इस घटना के बाद उनके घर में किसी भी कबाड़ी वाले को एंट्री नहीं मिलती थी. यहीं से मन में आया कि सबसे बड़ी जरूरत सुरक्षा की होती है और तब उन्होंने स्क्रैपअंकल की नींव रखी और आज यह कंपनी करोड़ों के बिजनेस में बदल चुकी है.

कंपनी को मिली 22 करोड़ की फंडिंग
स्क्रैपअंकल कंपनी का बिजनेस आज पूरी दिल्ली में फैल चुका है और उनके बिजनेस आइडिया को निवेशकों का भरोसा भी मिला है.यही वजह है कि साल 2026 में उनकी कंपनी को 22 करोड़ रुपये की सीरीज ए फंडिंग मिली है. इसके बाद कंपनी का वैल्यूएशन 60 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कभी महज 60 हजार के शुरुआती निवेश से शुरू किया गया कारोबार आज 60 करोड़ का विशाल साम्राज्य बन चुका है.

असंगठित कारोबार को बना दिया व्यवस्थित बिजनेस
मुकुल छाबड़ा का कहना है कि आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई करते समय कबाड़ी के काम को काफी नजदीक से देखा और पता चला कि यह पूरा सेक्टर ही असंगठित रूप से बिखरा हुआ है. फ्लैट और हाईराइज बिल्डिगों में रहने वालों के लिए तो कबाड़ी वाले तक पहुंचना काफी मुश्किल काम है. साथ ही हर कबाड़ी वाला एक ही आईटम के अलग-अलग रेट बताता है, जिससे बेचने वाले को हर बार मोलभाव करना पड़ता है. इस परेशानी का हल स्क्रैपअंकल देता है, जहां हर आइटम का एक फिक्स्ड और फेयर प्राइस लिखा हुआ है.

शार्क टैंक ने दिलाई पहचान
मुकुल ने बिजनेस शुरू करने के लिए दिल्ली के तमाम कबाड़ी से मुलाकात की और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया. लेकिन, बिजनेस को असली पहचान शार्क टैंक रियलिटी शो से मिली. उनके आइडिया को शो के जजों अनुपम मित्तल, विनीता सिंह और अमित जैन ने काफी पसंद किया और अमित जैन ने 60 लाख का ऑफर भी दिया. इसके बाद मुकुल की कंपनी का वैल्यूएशन 6 करोड़ से बढ़कर 12 करोड़ पहुंच गया. शार्क टैंक में जाने के बाद उनकी कंपनी को साल 2023 में 3.7 करोड़ की फंडिंग और मिली. जुलाई 2026 तक उनकी कंपनी का वैल्यूएशन बढ़कर 66 करोड़ रुपये पहुंच गया है. कंपनी का कारोबार पूरे दिल्ली-एनसीआर में फैल चुका है.



Source link