Top Trending Movie On OTT: 75 साल के हीरो की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने ओटीटी पर हिला दी ‘मिर्जापुर’ की सत्ता, सबको पछाड़ बनी नंबर 1

Top Trending Movie On OTT: 75 साल के हीरो की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने ओटीटी पर हिला दी ‘मिर्जापुर’ की सत्ता, सबको पछाड़ बनी नंबर 1


Last Updated:

भारतीय सिनेमा के एक सुपरस्टार का 75 साल की उम्र में भी स्टारडम कम नहीं हुआ है. उनकी हालिया फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए और अब ओटीटी की दुनिया में भी अपना एकछत्र राज कायम कर लिया है. धुआंधा कमाई के बाद अब इस फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ‘मिर्जापुर’ की गद्दी छीन ली है और सबको पछाड़ते हुए नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है.

नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर यह साबित कर चुके हैं कि उम्र उनके लिए महज एक नंबर है. 75 साल की उम्र में भी उनका स्टारडम दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी रजनीकांत की जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की और अब ओटीटी पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पछाड़ते हुए नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है.

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है. यह साल 2026 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म की कहानी पहले पार्ट के खत्म होने के कुछ समय बाद से आगे बढ़ती है. रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन (रजनीकांत) अपने परिवार के साथ एक शांत और सामान्य जिंदगी बिताने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अतीत उसका पीछे छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

वर्मन को मारने के बाद मुथुवेल अपनी पत्नी, बहू और पोते के साथ एक सामान्य जीवन जी रहा होता है. तभी वर्मन का दोस्त दिलीप और कल्पक परिवार यह पता करने में जुट जाते हैं कि आखिर वर्मन को किसने मारा और 6000 करोड़ की कीमत की मूर्तियां कहां गायब हो गईं. जब मुथुवेल को इसकी भनक लगती है तो एक बार फिर परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार उठाने पर मजबूर हो जाता है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने दुश्मनों का सफाया करने के लिए मुथुवेल पांडियन अपने खास दोस्तों की मदद लेता है और यही यही फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा है. नेल्सन दिलीपकुमार ने इसमें डार्क ह्यूमर और हाई-वोल्टेज एक्शन का बेहतरीन तड़का लगाया है. पहले पार्ट के किरदार में सीक्वल में नजर आते हैं. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

‘जेलर 2’ की सबसे बड़ी ताकत इसकी पैन-इंडिया स्टारकास्ट है. रजनीकांत के साथ-साथ फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और कन्नड़ स्टार शिव राजकुमार के कैमियो ने एक बार फिर सिनेमाघरों में सीटियां बजवाईं. इसके अलावा फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू और मिर्ना मेनन ने अपने किरदारों को बखूबी आगे बढ़ाया है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

खास बात है कि कुछ नए चेहरों की एंट्री ने भी सीक्वल की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट जोड़े हैं. इसमें विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती और जतिन सरना ने काम किया है. वहीं, ऋतिक रोशन की एंट्री से फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट आता है. रजनीकांत के स्वैग के साथ अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड म्यूजिक ने हर एक्शन सीन में जान फूंक दी है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

सन पिक्चर्स के बैनर तले बनी ‘जेलर 2’ को 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है. रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने महज कुछ ही दिनों में अपनी लागत वसूल कर ली. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 474.81 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

वर्ल्डवाइड इसने 832 करोड़ रुपये के पार कमाई कर साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया. खास बात है कि ‘जेलर 2’ तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है और साथ ही यह रजनीकांत के करियर की भी हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई है. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद अब ‘जेलर 2’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचा रही है. यह मूवी अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 नंवबर को रिलीज हुई और सिर्फ 24 घंटे में ही इसने टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया और यह नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. खास बात है कि इसने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पछाड़ दिया है, जिसने नंबर 1 की गद्दी पर डेरा डाल रखा था. (फोटो साभार: Instagram@sunpictures)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link