Last Updated:
जो आपकी किस्मत में नहीं, वो आपको कभी नहीं मिल सकता. 90 के दशक की एक खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ ये कहावत सच हुई थी. माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कहलाने वाली इस हसीना के करियर के पीक पर शादी कर एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था. वो कोई और नहीं फरहीन हैं. जिन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ में भी काम करने का मौका मिला था. लेकिन उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया था.
नई दिल्ली. 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस फरहीन ने अपने करियर में जितना काम किया, बेहतरीन किया. माधुरी दीक्षित की हमशक्ल कही जाने वाली फरहीन ने अपने छोटे से फिल्मी करियर में कमल हासन और अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. हद तो तब हुई जब उन्होंने शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीगर’ को ठुकरा दिया था. बाद में क्रिकेटर संग घर बसाते ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से ही ब्रेक ले लिया था.
फरहीन ने महज पांच साल तक फिल्मी दुनिया में अलग-अलग तरह के रोल निभाए. इसके बाद फरहीन ने क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी की और फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. फरहीन ने साल 1992 में फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में वह रोनित रॉय के साथ नजर आई थीं.
इस फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे. इस फिल्म के बाद वह रातोंरात स्टार बन गई थीं. रोनित को भी इस फिल्म से काफी फायदा हुआ था. उनकी शक्ल काफी हद तक माधुरी दीक्षित से मिलती थी. इसी वजह से लोग उन्हें माधुरी की हमशक्ल कहने लगे थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फरहीन ने सिर्फ हिंदी फिल्मों में ही नहीं, बल्कि कन्नड़ फिल्म ‘हल्लि मेश्त्रु’ में भी काम किया था., दक्षिण भारतीय फिल्मों में उन्हें बिंदिया नाम से क्रेडिट दिया गया था.साल 1993 में फरहीन को कमल हासन के साथ फिल्म ‘कलाइग्नन’ में काम किया.
इसके अलावा उन्होंने विष्णुवर्धन के साथ कन्नड़ फिल्म ‘रायरू बंदारू मावना मानेगे’ में भी काम किया था. साथ ही बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के साथ ‘दिल की बाजी’ और ‘सैनिक’ जैसी फिल्मों में भी वह नजर आई थीं. वहीं, ‘नजर के सामने’ में भी वह अक्षय कुमार संग रोमांस करती दिखी थीं.
फरहीन ने अपने करियर में कई बड़े स्टार्स संग फिल्मों में काम किया. ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म ‘साजन का घर’, कमल सदाना की ‘फौज’, शत्रुघ्न सिन्हा की ‘अग्नि प्रेम’ और जितेंद्र की ‘तहकीकात’ जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपने रोल से लोगों का ध्यान खींचा.
आपको जानकर हैरानी होगी कि वह शाहरुख खान के साथ बाजीगर में भी नजर आने वाली थीं. साल 2014 में मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में फरहीन ने बताया था कि अब्बास-मस्तान की फिल्म ‘बाजीगर’ उन्हें ऑफर हुई थीं. फिल्म में उन्हें सीमा चोपड़ा वाला रोल ऑफर हुआ था. बाद में इसी रोल में शिल्पा शेट्टी नजर आई थीं.
वो कहते हैं ना किस्मत में जो नहीं, वो मिल ही नहीं सकता. ऐसा ही कुछ फरहीन के साथ हुआ. उन्होंने बाजीगर रिजेक्ट कर कमल हासन की फिल्म ‘कलाइग्नन’ का ऑफर चुना. लेकिन ‘बाजीगर’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई. साल 1994 में फरहीन और भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर मिले. इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक खबर के मुताबिक दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जल्द ही उनका रिश्ता चर्चा में आ गया.जबकि मनोज शादीशुदा थे. बाद में फरहीन और मनोज एक हो गए और फरहीन ने एक्टिंग को अलविदा कह दिया.